Vastu tips: घर का हर कोना बेहद खास होता हैं। इन कोनों में सबसे खास कोना होता है किचन और मंदिर इसके साथ ही लिविंग रूम। घर चीजें सही जगह पर न हो तो घर में नकारात्मक ऊर्जा का प्रवेश हो जाता है। लेकिन अगर घर का वास्तु ठीक है तो वह सुख और शांति लाता हैं। आइए जानते है रसोई और मंदिर से जुड़ी महत्वपूर्ण वास्तु टिप्स…

किचन से जुड़ी वास्तु टिप्स
1- नमक को प्लास्टिक या लोहे के बर्तन में रखने से बचें, किचन में नमक हमेशा कांच के जार में रखें।
2-कभी भी पारदर्शी डिब्बे में दवाइयां नहीं रखनी चाहिए।
3- हमेशा सोने के लिए अलग बेडशीट का इस्तेमाल करना चाहिए।
4- आटा को दिन छिपने से पहले ही गूंथ लेना चाहिए।
5-रोज पहनने वाले गहनों को हर महीने में एक बार एक घंटे के लिए धोकर धूप में रखना चाहिए।
6-रोज भगवान का नाम जाप करके ही सोना चाहिए।
7- पूजा करने के तुंरत बाद वहां से न हटे बल्कि कुछ देर बैठे और न ही तुंरत वॉशरूम जाएं।
क्या है मंदिर के लिए वास्तुशास्त्र
वास्तुशास्त्र के मुताबिक, पूजा घर में किसी भी भगवान की एक से ज्यादा मूर्ती नहीं होनी चाहिए। अगर आपने अपने मंदिर में 12 इंच से ऊंची मूर्ती रखते हैं तो रोज पूजा करें इसके साथ ही आप कभी भी घर खाली छोड़ के नहीं जा सकते हैं।
सबसे खास बात ये है मंदिर में लाल रंग का आसन, या लाल रंग की लाइट का इस्तेमाल बिल्कुल न करें। क्योंकि शास्त्र में लाल रंग आग का प्रतीक होता है। इतना ही नहीं भगवत गीता की किताब को भी लाल रंग के कपड़े में न रखें। क्योकिं लाल रंग शांति के विपरित काम करता हैं। हमेशा लाल रंग की जगह पीला, नीला या सफेद रंग का आसन इस्तेमाल करना चाहिए। पूजा घर में चादीं की मूर्ति रखा अति उत्तम माना जाता हैं।
ये भी पढ़ें- Uttarkashi: उत्तराखंड के गांव में बादल फटने से भयंकर तबाही, देखें तस्वीरें