Friday, April 3, 2026

Vandana Verma PCS: वंदना वर्मा ने पांचवें प्रयास में रचा इतिहास, SDM ने दी बधाई

Share

Vandana Verma PCS: बीकापुर तहसील में लेखपाल के पद पर तैनात वंदना वर्मा का पीसीएस में नायब तहसीलदार के पद पर चयन होने पर उप जिलाधिकारी श्रेया ने बधाई दिया। लेखपाल संघ के तत्वाधान में आयोजित सम्मान समारोह में नायब तहसीलदार के पद पर चयनित होने वाली वंदना वर्मा को पुष्प गुच्छ भेंट कर शुभकामनाएं दी गयी ।

एसडीएम श्रेया ने लेखपाल वंदना वर्मा की सफलता को अन्य युवा कर्मचारियो के लिए प्रेरणा बताया । इस मौके पर नायब तहसीलदार रामखेलावन, राजस्व निरीक्षक अवधेश मिश्र सहित लेखपाल संघ के अनेक पदाधिकारी मौजूद रहे । सिविल सर्विस में कामयाबी हासिल करने वाली वंदना वर्मा ने सफलता का श्रेय बड़े भाई को दिया। इलेक्ट्रॉनिक इंजीनियरिंग से बैचलर ऑफ़ टेक्नोलॉजी की डिग्री हासिल करने वाली उमरनी पिपरी की लेखपाल वंदना ने पांचवें प्रयास में सफलता हासिल की। बेलगरा गांव की मूल निवासी वंदना के भाई और बहन भी इंजीनियरिंग सेवा में बड़े पदों पर तैनात है ।

ये भी पढ़ें- Ayodhya news: रुदौली में दिनदहाड़े ज्वेलर्स से हुई लूट महिला ने तमंचे की नोक पर 26 ग्राम सोना उड़ाया, देखें वीडियो

और खबरें

ताजा खबर