Thursday, March 19, 2026

UPSC: 4 साल बाद उत्तर प्रदेश को मिल सकता है स्थायी DGP, UPSC के पास भेजी गई सूची

Share

ब्रेकिंग न्यूज़ लखनऊ

UPSC: लखनऊ में उत्तर प्रदेश में लगभग चार वर्षों के बाद स्थायी पुलिस महानिदेशक (DGP) की नियुक्ति का रास्ता साफ होता दिख रहा है। राज्य सरकार ने सुप्रीम कोर्ट के दिशानिर्देशों के अनुरूप योग्य IPS अधिकारियों की सूची UPSC को भेज दी है, जिसमें 18 वरिष्ठ अधिकारियों के नाम शामिल हैं।

सूत्रों के मुताबिक, UPSC अब इस सूची की समीक्षा कर सीनियरिटी, सेवा रिकॉर्ड और अनुभव के आधार पर तीन नामों का पैनल तैयार करेगा, जिसे अंतिम निर्णय के लिए राज्य सरकार को भेजा जाएगा।
दावेदारों में 1990 बैच की रेणुका मिश्रा सबसे वरिष्ठ हैं, जबकि आलोक शर्मा, पीयूष आनंद और मौजूदा कार्यवाहक DGP राजीव कृष्णा भी प्रमुख दावेदार माने जा रहे हैं।

ये भी पढ़ें- assembly by-election:विधानसभा उपचुनाव के प्रत्याशियों की सूची

और खबरें

ताजा खबर