UP Scholarship: निजी विश्वविद्यालयों और कॉलेजों में मैनेजमेंट कोटे से दाखिला लेने वाले छात्रों को भी शुल्क प्रतिपूर्ति और छात्रवृत्ति का लाभ दिया जाएगा। समाज कल्याण विभाग की ओर से छात्रवृत्ति योजना नियमावली 2023 में संशोधन कर दिया गया है। अब अनुसूचित जाति, जनजाति और सामान्य श्रेणी के छात्रों को इसका लाभ दिया जाएगा।
समाज कल्याण विभाग की ओर से जारी शासनादेश के अनुसार निजी क्षेत्र के शिक्षण संस्थानों में व्यावसायिक और तकनीकी पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए राष्ट्रीय या राज्य स्तरीय प्रवेश परीक्षा के अलावा मैनेजमेंट कोटा से प्रवेश पाने वाले भी शुल्क प्रतिपूर्ति और छात्रवृत्ति पा सकेंगे, बशर्ते निजी संस्थान की ओर से प्रवेश प्रक्रिया में कोई मनमानी न की गई हो और पारदर्शी प्रक्रिया से प्रवेश दिया गया हो।
ये भी पढ़ें- Lucknow news: परिजनों को औद्योगिक-व्यावसायिक संपत्ति दान करना हुआ सस्ता, अब ₹5000 के स्टांप पर होगी रजिस्ट्री
