up poilce result out: उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा उत्तर प्रदेश पुलिस में पुलिस उप निरीक्षक (गोपनीय), पुलिस सहायक उप निरीक्षक (लिपिक) एवं पुलिस सहायक उप निरीक्षक (लेखा) के पदों पर सीधी भर्ती -2023 के अन्तर्गत दिनांक 02 नवम्बर 2025 को सम्पन्न लिखित परीक्षा के उपरान्त अग्रिम चरणों में सफल पाये गये अभ्यर्थियों की लिखित परीक्षा में प्राप्त अंकों (Score) के श्रेष्ठताक्रम एवं आरक्षण के लम्बवत एवं क्षैतिज नियमों के अनुसार, अंतिम रूप से चयनित 912 अभ्यर्थियों की समेकित एवं श्रेणीवार चयन सूचियां एवं तत्संबंधी विज्ञप्ति बोर्ड की।
वेबसाइट– uppbpb.gov.in पर जारी कर दी गई है ।
उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड सफल अभ्यर्थियों को हार्दिक बधाई देता है।
ये भी पढ़ें- gas cylinder: लाइन लगाने की जरूरत नहीं, घर पहुंचेगा गैस सिलेंडर: सीएम योगी
