UP News: लखनऊ के गोमतीनगर इलाके में रिटायर्ड IAS अधिकारी के घर के बाहर मिली महिला के शव के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को पकड़ा है। इन आरोपियों ने महिला को शराब पिलाई, संबंध बनाए और पैसे की मांग पर उसकी हत्या कर दी। महिला की उम्र करीब 45 वर्ष थी। वह लखनऊ अलीगंज की रहने वाली थीपुलिस के अनुसार, महिला की उम्र करीब 45 वर्ष थी।
वह अलीगंज सेक्टर-बी की रहने वाली थी। देवेंद्र ने बताया कि सोमवार की रात करीब 8 बजे वह ई-रिक्शा से नवाब पुरवा ठेके पर शराब लेने गया था, तभी गोमतीनगर रेलवे स्टेशन के पास महिला ने हाथ देकर उसे रोका और ई-रिक्शा में बैठ गई। रास्ते में महिला ने संबंध बनाने की बात कही और शराब पिलाने पर साथ चलने की शर्त रखी। इसके बाद देवेंद्र उसे विशाल खंड-2 स्थित सूरज की झोपड़ी ले गया, जहां तीनों ने साथ बैठकर शराब पी और फिर दोनों ने संबंध आरोपियों के मुताबिक, इसके बाद महिला ने पैसे मांगने शुरू कर दिए और न देने पर हंगामा करने लगी।
पॉश रिहायशी इलाका होने से बदनामी के डर में दोनों उसे शांत करने लगे। इसी दौरान गुस्से में धक्का लगने से महिला का सिर पीछे रखे तख्त से टकरा गया और वह बेहोश हो गई। काफी देर तक जब वह नहीं उठी तो दोनों घबरा गए। रात करीब तीन बजे हिलाकर देखने पर शरीर में कोई हरकत नहीं मिली, तब उन्हें महिला की मौत का अहसास हुआ।
ये भी पढ़ें- Ayodhya News: बीकापुर के नगर पंचायत अध्यक्ष भाजपा नेता राकेश पांडे को जान से मारने का प्रयास

