UP NEWS: रायबरेली, 19 नवम्बर 2025 जिला प्रोबेशन अधिकारी जयपाल वर्मा ने महिला कल्याण विभाग द्वारा संचालित पति की मृत्युपरान्त निराश्रित महिला पेंशन (विधवा पेंशन) प्राप्त कर रही समस्त लाभार्थियों से कहा है कि जिन लाभार्थियों का किसी कारणवश राशन कार्ड नहीं बन पाया है,

वह लाभार्थी जन सुविधा केंद्र के माध्यम से फैमिली आई०डी० बनवाते हुए फैमिली आई०डी०/ राशन कार्ड संख्या 25 नवम्बर 2025 तक जिला प्रोबेशन कार्यालय, विकास भवन, रायबरेली में उपलब्ध करा दें। अन्यथा वित्तीय वर्ष 2025-26 के तृतीय तिमाही का भुगतान किया जाना संभव नहीं होगा।
ये भी पढ़ें- http://UP NEWS: नेशनल स्तर पर खेलकर परिषदीय विद्यालयों का नाम ऊंचा कर रहे बच्चे- डीएम

