Thursday, March 12, 2026

up news: सोनभद्र-प्रतिभागी राज्यों ने दिखाया दमखम, उत्तर प्रदेश ने जीते मुकाबले

Share

up news:सोनभद्र-हैमर बॉल एसोसिएशन ऑफ इंडिया के तत्वावधान में द्वितीय जूनियर हैमर बॉल नेशनल चैंपियनशिप विशिष्ट तियारा स्पोर्ट्स स्टेडियम, सोनभद्र में बड़े ही उत्साह और खेल भावना के साथ शुरुआत की गई। इस महत्वपूर्ण राष्ट्रीय प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश की बालिका टीम और बालक की टीम ने बाज़ी मारी, द्वितीय स्थान पे बालिका टीम में उत्तराखंड और बालक वर्ग में मध्य प्रदेश, तीसरे स्थान पे बालक वर्ग में उत्तराखंड, चौथे स्थान पे हिमाचल प्रदेश रहे |

2nd हैमर बाल नेशनल चैंपियनशिप 2025 का समापन पूर्व विधायक अविनाश कुशवाहा सोनभद्र द्वारा किया गया। उन्होंने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि हैमर बॉल जैसे नए और उभरते खेलों को राष्ट्रीय स्तर पर बढ़ावा मिलना खिलाड़ियों के लिए बड़े अवसर प्रदान करेगा |


उत्तर प्रदेश की टीम ने बेहद शानदार प्रदर्शन करते हुए विजय प्राप्त की। खिलाड़ियों ने फुर्ती, तकनीक और बेहतर तालमेल का प्रदर्शन कर दर्शकों को रोमांचित कर दिया। कार्यक्रम के दौरान जिले के विभिन्न प्रशासनिक अधिकारी एवं खेल प्रतिनिधि मौजूद रहे।

इस अवसर पर हैमर बॉल के संस्थापक सदस्य मनीष श्रीवास्तव, उत्तर भारत के निदेशक जोगिंद्र देव आर्य, हिमाचल प्रदेश के सचिव जगदीश सहोता, सहसचिव विनोद कुमार,मध्य भारत की आदर्श प्रतिनिधि, उत्तराखंड की सचिव सुप्रिया, उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष आशीष कुमार जायसवाल ,सोनभद्र के प्रेसिडेंट संतोष पांडे, उपाध्यक्ष अम्बर उपाध्याय, कोषाध्यक्ष विनोद धर,हैमर बॉल एसोसिएशन ऑफ इंडिया के टेक्निकल अध्यक्ष दीपक श्रीवास्तव, प्रशिक्षक पूर्ण चंद व मुर्शीद जमाल , विनय श्रीवास्तव,फारूख मंसूरी,शुभम , राकेश केशरी सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

चैंपियनशिप के सफल आयोजन के लिए आयोजक मंडल ने सभी टीमों, प्रशिक्षकों, तकनीकी अधिकारियों एवं सहयोगियों का आभार व्यक्त किया। आयोजन से न केवल खिलाड़ियों को राष्ट्रीय मंच मिला, बल्कि हैमर बॉल खेल को भी देशभर में नई पहचान मिलने का मार्ग प्रशस्त हुआ।

ये भी पढ़ें-Saharanpur: एसआईआर में लापरवाही बरतने पर पांच बीएलओ निलंबित

और खबरें

ताजा खबर