up news: वाराणसी/हरहुआ विकासखंड अंतर्गत बेदी गांव स्थित प्राथमिक विद्यालय परिसर में मकर संक्रांति के अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर संजीवनी हॉस्पिटल की ओर से गरीब, असहाय एवं जरूरतमंद लोगों के बीच 150 कंबलों का वितरण किया गया। कंबल पाकर जरूरतमंदों के चेहरों पर खुशी साफ झलकती नजर आई।
कार्यक्रम के दौरान संजीवनी हॉस्पिटल के प्रबंधक डॉ. मनीष सिंह ने बताया कि अस्पताल द्वारा प्रत्येक वर्ष मकर संक्रांति के पर्व पर गरीब एवं असहाय मजदूरों के बीच कंबल वितरण किया जाता है। उन्होंने कहा कि डॉक्टर को भगवान का दूसरा रूप माना जाता है, इसलिए सेवा भाव के साथ समाज के कमजोर वर्गों की हरसंभव मदद करना हमारा कर्तव्य है।
वहीं अस्पताल के पूर्व स्वास्थ्य पर्यवेक्षक डॉ. किरन सिंह ने कहा कि गरीबों की सहायता करने से मानसिक संतुष्टि और खुशी मिलती है। समाज के प्रत्येक व्यक्ति को जरूरतमंदों की मदद के लिए आगे आना चाहिए। उन्होंने बताया कि सर्दी के मौसम में कंबल वितरण एक महत्वपूर्ण सामाजिक कार्य है, जिससे गरीबों को ठंड से राहत मिलती है।
इस मौके पर तेजू यादव, रोहित सरोज, शाहिद सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन रोहित सरोज ने किया।
मानव का सेवा करना ही सबसे बडा धर्म… डॉ मनीष सिंह
