Wednesday, February 25, 2026

UP News: बेटे की PUBG की लत से परेशान मां ने की आत्महत्या, कमरे में लटका मिला शव

Share

UP News: झांसी के रक्सा थाना क्षेत्र में एक दुखद घटना सामने आई है। बेटे की PUBG और टीवी की लत से परेशान एक मां ने आत्महत्या कर ली। महिला का शव घर के मंदिर के कमरे में फंदे से लटका मिला। महिला अपने 13 साल के बेटे के भविष्य को लेकर बेहद चिंतित थी। रात में जब उसके पति की नींद खुली तो उसने अपनी पत्नी को मंदिर के कमरे में फंदे से लटका पाया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया। आइए जानते है पूरी खबर…

मृतका की पहचान

रिपोर्ट के मुताबिक, मृतका की पहचान 38 वर्षीय शीला सिंह पत्नी रविंद्र प्रताप सिंह के रूप में हुई है। मूल रूप से चित्रकूट जिले के राजपुर थाना क्षेत्र के हरदौली गांव की रहने वाली शीला का परिवार झांसी की आरएस रेजीडेंसी कॉलोनी में रहता था। उनके पति रविंद्र प्रताप सिंह एचडीबी फाइनेंस में सेल्स मैनेजर हैं। उनका 13 वर्षीय बेटा अरिहंस जय आठवीं कक्षा का छात्र है।

13 साल के बेटे को PUBG की लत

रवींद्र ने बताया कि उनका बेटा दिन भर अपने दोस्तों के साथ मोबाइल पर ऑनलाइन गेम खेलता रहता था। वह खूब टीवी भी देखता था। इससे उनकी पत्नी शीला परेशान थीं। मंगलवार रात जब वह घर लौटे, तो शीला ने अपने बेटे के बारे में चिंता जताई। उन्होंने कहा, “तुम्हें उसे डांटना चाहिए; वह अब मेरी बात नहीं सुनता। थोड़ा ध्यान दो, वरना वह बर्बाद हो जाएगा। यही हमारी पूंजी है, यही हमारी दौलत है।”

शीला इस बात को लेकर कई दिनों से उदास थी। इसके बाद, हम तीनों रात 11 बजे तक जागते रहे। फिर मैं और मेरा बेटा सोने चले गए। रात करीब 2 बजे जब मेरी आंख खुली, तो शीला अपने कमरे में नहीं थी। ढूंढ़ने पर, वह बेडरूम के बगल वाले भगवानजी के कमरे में पंखे से तौलिए से लटकी हुई मिली। मैंने उसे तुरंत नीचे उतारा और मेडिकल कॉलेज ले गया। वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

मौके पर पहुंची पुलिस

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। रक्सा थाना प्रभारी रूपेश कुमार ने बताया कि महिला को 108 एम्बुलेंस से मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। शव को कब्जे में लेने के बाद पोस्टमार्टम कराया गया। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि महिला अपने बेटे के मोबाइल फोन के इस्तेमाल से परेशान थी। इसी वजह से उसने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम करवा लिया गया है। पूरे मामले की जांच की जा रही है।

ये भी पढ़े- Akhilesh Yadav: एग्जिट पोल को बताया भ्रमित, चैनलों का इस्तेमाल करती हैं भाजपा

और खबरें

ताजा खबर