Friday, March 13, 2026

up news:रोजगार मेला साक्षात्कार हेतु सूचना

Share


up news: रायबरेली।राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान रायबरेली में दिनांक 21/11/2025 को रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है जिसमें महत्वपूर्ण कम्पनियां प्रतिभाग करेगी Ecocat(India Pvt Ltd,Faridabad,Haryana,CNH New Holland Greater Noida ,

जॉब व वर्कमेनशिप के लिए के लिए क्रमशः 100-100 पदों पर भर्ती होगी। इस मेले में व्यवसाय *फिटर,वेल्डर, टर्नर, मशीनिस्ट, इलेक्ट्रिशियन, वायरमैन, MMV, ट्रैक्टर मैकेनिक,डीजल मैकेनिक पेंटर, इलेक्ट्रॉनिक मैकेनिक व इंजीनियरिंग ट्रेडों के उत्तीर्ण अभ्यर्थी जिनकी उम्र सीमा 18 से 30 वर्ष, है और वेतन 16000-19099/- रुपये व 10th/12th/DDUGKY/PMKVY के पास अभ्यर्थी को वेतन 18568/-प्रतिमाह देय है जिनकी उम्र सीमा 18 से 30 वर्ष है , व अन्य सुविधाएं कंपनी के नियमानुसार साथ मे कैंटीन की सुविधा वर्दी जूता मुफ्त में देय है।

इच्छुक अभ्यर्थी अपना संक्षिप्त बायोडाटा सभी अंक पत्रों एवं तकनीकी प्रमाण पत्रों की छाया प्रति आधार कार्ड,बैंक पासबुक की फोटो कॉपी, पुलिस सत्यापन रिपोर्ट,(यदि उपलब्ध है तो)लेकर प्रातः 09:00 बजे से 3:00 बजे तक सम्मिलित हो सकते हैं चयन प्रक्रिया लिखित व साक्षात्कार के माध्यम से होगा।

ये भी पढ़ें- up news: डीपीआरओ ने प्रधानों व सचिवों को ओआरएस खाते विषय पर किया जागरूक

और खबरें

ताजा खबर