Sunday, April 12, 2026

up news: काशीपुर में श्री विष्णु महायज्ञ का भव्य समापन, विंध्य पीठाधीश्वर लक्ष्मणाचार्य जी महाराज का दिव्य उपदेश

Share

up news: उत्तर प्रदेश के जनपद कानपुर देहात की सबसे बड़ी ग्रामसभा काशीपुर में स्थित हनुमान गढ़ी में आयोजित विशाल श्री विष्णु महायज्ञ का आज अंतिम दिन अत्यंत श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ संपन्न हुआ। इस अवसर पर विंध्य पीठाधीश्वर श्री श्री 1008 श्री मदजगत गुरु रामानुजाचार्य स्वामी श्री लक्ष्मणाचार्य जी महाराज (विंध्याचल) ने उपस्थित श्रद्धालुओं को भगवान के ज्ञान रूपी प्रसाद का उपदेश दिया।


स्वामी जी महाराज ने अपने प्रवचन में कहा कि ज्ञान, भक्ति और सदाचार के मार्ग पर चलकर ही मानव जीवन को सार्थक बनाया जा सकता है। उनके ओजस्वी वाणी और दिव्य उपदेश से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। महायज्ञ के अंतिम दिन दूर-दराज से आए हजारों श्रद्धालुओं ने धर्म लाभ प्राप्त किया।


इस अवसर पर प्रमुख भक्तगण राजेश अग्निहोत्री (पुजारी जी), शिवप्रताप सिंह गौर


(मंच संचालक), हेमंत सिंह हेमू प्रधान प्रतिनिधि काशीपुर , लायक बापू, पप्पू सिंह कछवाह, बीरेंद्र सिंह, जगमोहन सिंह गुड्डू, भूपेंद्र सिंह गौर, रणधीर सिंह, प्रवीण सिंह गौर (जिला अध्यक्ष, करणी सेना भारत), अखंड प्रताप सिंह, बिहारी जी (पूर्व प्रधान), मनीष सिंह निवादा, विशेष सिंह गौर, मुन्नू सिंह गौर, हर्षेन्द्र सिंह गौर, अनिल सिंह (ललुआ), कपिल सिंह गौर, मुकुल सिंह गौर,सिंटू सिंह गौर, शंभू सिंह गौर, नीरज सिंह गौर, कल्लू सेंगर, रामगोपाल सिंह, बी.पी. सिंह, दीपू सिंह गौर, अरविंद सिंह सेंगर, कुलदीप सिंह गौर गढ़ी, कंचन सिंह, ठाकुर अभिषेक सिंह सूर्यवंशी, राघव अग्निहोत्री, अनूप सिंह, रमेश सिंह दउआ, नीरज यादव, ईशांत सिंह गौर, लाला सिंह, प्रमोद सिंह, सुनील सिंह, मिंटू सिंह, अभिषेक प्रताप सिंह सहित सैकड़ों श्रद्धालु उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें- Ayodhya news: GST डिप्टी कमिश्नर ने वापस लिया इस्तीफा

और खबरें

ताजा खबर