Friday, March 13, 2026

up news: डीपीआरओ ने प्रधानों व सचिवों को ओआरएस खाते विषय पर किया जागरूक

Share

up news: रायबरेली, 19 नवम्बर 2025 जिला पंचायत राज अधिकारी सौम्य शील सिंह ने बताया है कि जिलाधिकारी महोदया के निर्देशानुसार ग्राम स्वराज अभियान योजनान्तर्गत वर्ष 2025-26 की वार्षिक कार्ययोजना के अनुसार ओ०एस०आर० विषय पर ग्राम प्रधानों तथा ग्राम सचिवों का 02 दिवसीय प्रशिक्षण डी०पी०आर०सी० दरीबा रायबरेली में कराया जा रहा है।


प्रशिक्षण के दौरान जिला पंचायत राज अधिकारी द्वारा ग्राम प्रधानों एवं सचिवों को ग्राम पंचायतों में निर्मित रिसोर्स रिकवरी सेन्टर (आर०आर०सी०), डिजिटल लाईब्रेरी, अमृत सरोवर, पंचायत भवन के माध्यम से दी जा रही सेवाओं आदि से होने वाली आय को ग्राम पंचायत के ओ०एस०आर० खाते में जमा कराने के सम्बन्ध में विस्तार पूर्वक जानकारी प्रदान की गयी।

ये भी पढ़ें- up news: आबकारी एवं पुलिस विभाग की संयुक्त टीम द्वारा अवैध कच्ची शराब निर्माण के अड्डो व संदिग्ध स्थानों पर कार्यवाही

और खबरें

ताजा खबर