Monday, February 23, 2026

UP News: सीएम योगी आदित्यनाथ ने भरा SIR फॉर्म, जानिए किस बूथ नंबर के मतदाता हैं मुख्यमंत्री

Share

UP News: भारत निर्वाचन आयोग 4 नवंबर से 4 दिसंबर तक मतदाता सूची की विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) प्रक्रिया चल रही है। मंगलवार सुबह गोरखनाथ मंदिर में एक बीएलओ पहुंचे और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को एसआईआर प्रक्रिया प्रपत्र प्रदान किया।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मतदाता सूची के लिए विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) प्रपत्र भरकर जमा किया। उन्होंने गोरखनाथ मंदिर के सभाकक्ष में यह प्रपत्र भरकर सत्ता पक्ष और विपक्ष दोनों को एसआईआर की विश्वसनीयता का आश्वासन दिया। गौरतलब है कि रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने रविवार को एसआईआर (विशेष गहन पुनरीक्षण) प्रपत्र भरा। उन्होंने अपने आवास, 5-ए, कालिदास मार्ग पर एसआईआर प्रपत्र भरकर मतदाता पुनरीक्षण प्रक्रिया में भाग लिया।

योगी ने दिया जागरूक मतदाता का संदेश

मुख्यमंत्री योगी ने जागरूक मतदाता की पहचान को और पुख्ता किया और यह संदेश दिया कि इस महत्वपूर्ण प्रक्रिया को पूरा करना सभी की जिम्मेदारी है। उन्होंने विपक्ष को विशेष गहन समीक्षा (एसआईआर) की विश्वसनीयता भी स्पष्ट की। इस अवसर पर जिलाधिकारी दीपक मीणा, तहसीलदार सदर ज्ञान प्रताप सिंह, भाजपा महानगर संयोजक राजेश गुप्ता, स्थानीय पार्षद एवं नगर निगम बोर्ड के उपाध्यक्ष पवन त्रिपाठी और जीडीए बोर्ड सदस्य दुर्गेश बजाज भी मौजूद थे।

मतदान केंद्र के बूथ नंबर के मतदाता हैं।

एक जागरूक मतदाता के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभाते हुए योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार सुबह गोरखनाथ मंदिर के सभाकक्ष में मतदाता सूची के लिए एसआईआर (विशेष गहन पुनरीक्षण) प्रपत्र भरा। CM गोरखपुर शहर विधानसभा क्षेत्र में झूलेलाल मंदिर के पास स्थित कन्या प्राथमिक विद्यालय मतदान केंद्र के बूथ नंबर 223 के मतदाता हैं।

भारत निर्वाचन आयोग 4 नवंबर से 4 दिसंबर तक मतदाता सूची का विशेष गहन पुनरीक्षण कार्य कर रहा है। इसी प्रक्रिया के तहत, मंगलवार सुबह एक बूथ लेवल ऑफिसर (बीएलओ) ने गोरखनाथ मंदिर जाकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को एसआईआर प्रक्रिया प्रपत्र प्रदान किया। मुख्यमंत्री ने प्रपत्र भरकर उन्हें वापस सौंप दिया।

ये भी पढ़े- UP News: विश्वविद्यालयों में वोकेशनल कोर्स में शामिल होगी साइबर सुरक्षा, सीएसजेएमयू करेगा अगुवाई

और खबरें

ताजा खबर