UP Crime News: कहते है कि प्यार में इंसान किसी की जान ले भी सकता हैं और जान दे भी सकता हैं। उसी तरह यूपी के बुलंदशहर में एक प्रेमी ने पहले आपनी प्रेमीका को सिर पर गोली मारी फिर खुद को गोली मरकर ले ली जान। ये प्रेमी जोड़ा दो दिन पहले ही डिबाई के मोहल्ला सराय किशन चंद में किराए पर घर लेकर रहने आया था। उनको लगा था कि घर-परिवार की नजरों से दूर वह अपनी जिंदगी सुकून से बिताएंगे। लेकिन ऐसा हुआ नहीं आइए जानते हैं क्या हैं पूरी खबर…
मुजफ्फरनगर से भागकर आए थे ये प्रेमी जोड़ा
जानकारी के अनुसार लड़की मुजफ्फरनगर की रहने वाली हैं और वही लड़का हरिद्वार का रहने वाला था। दोनों मुजफ्फरनगर से भागकर बुलंदशहर रहने आए थे। लड़की नाबालिक थी और उसके परिजानों मुजफ्फरनगर के थाने में मुकदमा दर्ज कराया हैं परिजानों ने लड़के पर आरोप लगाया हैं कि 14 वर्षीय बेटी को बहला-फुसलाकर ले गए हैं और उसके साथ दुर्व्यवहार कर उसकी हत्या भी कर सकती हैं।
परिजनों के साथ पहुंची पुलिस
दोनो दो दिन पहले ही डिबाई के मोहल्ला सराय किशन चंद में किराए पर घर लेकर रहने आए थे। घर-परिवार की नजरों से दूर वह अपनी जिंदगी सुकून से बिताएंगे। लेकिन वह ये नहीं जानते थे कि परिवार पुलिस के साथ उनको ढूंढते हुए वहां तक पहुंच जाएगा। बुधवार को रात लगभग 3 बजे पुलिस को आते देख एक दूसरे से बिछड़ने के डर से उन्होंने ये खौफनाक कदम उठा लिया। इस घटना के बाद बुलंदशहर एसएसपी दिनेश कुमार सिंह ने मौके का जायजा लिया। वहीं दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। हैरान करने वाली ये घटना बुलंदशहर के डिबाई में रात 3 बजे हुई।
जब कोई रास्ता नहीं दिखा तो दे दी जान
मिली जानकारी के अनुसार 22 सितंबर को उन्होंने 2 हजार रुपये एडवांस देकर कमरा किराए पर लिया था। बुधवार रात करीब 3 बजे मुजफ्फरनगर थाना पुलिस ग्राम प्रधान समेत चार लोगों के साथ मकान पर आ गाए। पुलिस गेट खुलवाती रही लेकिन दोनों ने दरवाजा नहीं खोला और दोनों छत पर भागने लगे। जब वह पुलिस ने घिर गए और उनको लगा कि भागने का कोई रास्ता नहीं हैं तो लड़के ने 315 बोर के तमंचे से पहले प्रेमका के सिर पर गोली मारी और फिर खुद को भी गोली मार ली। पुलिस उनको गोली न चलाने की चेतावनी देती रही लेकिन उन्होंने किसी की एक न सुनी। पुलिस जब तक छत पर पहुंची दोनों की मौत हो चुकी थी और खून से लथपथ शव वहां पड़े हुए थे। इसतरह इस लव स्टोरी का द एंड हो गया।
ये भी पढ़े-Uttar Pradesh News: इस नवरात्रि महोबा महिलाओं ने नारी शक्ति का दिया संदेश

