Saturday, July 12, 2025

Tyohar 2025: इस मई त्योहारों की बौछार, जानें कब है कौन सी तिथि

Share

Tyohar 2025: इस साल मई के महीने में व्रत और त्योहार के लिए बेहद खास है। इस मई के महीने में कई महत्वपूर्ण त्योहार है। बता दें कि इस बार वट सावित्री व्रत से लेकर बुद्ध पूर्णिमा तक कई बड़े और महत्वपूर्ण त्योहार हैं। आइए जानते कि कब किस तारिख पर है कौन सा व्रत

गंगा सप्तमी

3 मई को इस बार मां गंगा सप्तमी का त्योहार है। ये त्योहार वैशाख शुक्ल सप्तमी तिथि सुबह 7: 51 बजे शुरू होगी और 4 बजे सबुह 7:18 बजे समाप्त होगी। उदया तिथि की वजह से ये 3 मई को मनाई जाएगी।

सीता नवमी

सीता नवमी को सीता जयंती के रूप में भी मनाया जाता है। इस बार 5 मई को सीता नवमी मनाई जाएगी। इस दिन विवाहित स्त्रियां पति की लम्बी उम्र के लिए व्रत रखती है।

mohini ekadashi

इस बार mohini ekadashi vrat इस बार 8 मई को है। ये व्रत वैशाख शुक्ल एकादशी तिथि के दिन रखा जाता है। इस व्रत की का शुभ मुहुर्त 7 मई को 10.19 बजे से शुरू हो जाएगा व 8 मई को दोपहर 12 बजे.29 मिनट तक रहेगा। उदया तिथि के महत्व के कारण ये व्रत 8 मई को किया जाएगा।

नृसिंह जयंती

नृसिंह जयंती वैशाख शुक्ल चतुर्दशी तिथि इस बार 11 मई को मनाई जाएगी। नृसिंह जयंती पर शाम 4.21 से शाम 7.03 बजे तक पूजन का समय 12 मई को सुबह 5.32 बजे से सूर्योदय से पहले तक है।

वैशाख पूर्णिमा

12 मई को वैशाख पूर्णिमा का व्रत रखा जाएगा। इसे बुद्ध पूर्णिमा के रूप में भी मनाया जाता है। 11 मई को रात में 8 बजे से मूहुर्त शूरूआत होगी 12 मई को रात 10.25 बजे समाप्त होगी।

नारद जयंती

इस बार 13 मई को नारद जयंती मनाई जाएगी। देवर्षि नारद को भगवान विष्णु का परम भक्त कहा जाता था। नारद जी को प्रथम पत्रकार भी कहा जाता है।

एकदंत संकष्टी चतुर्थी

एकदंत संकष्टी चुतुर्थी तिथि 16 मई को सुबह 4.02 बजे शुरू होगी और 17 मई को सुबह 5.13 बजे समाप्त होगी।

अपरा एकादशी

अपरा एकादशी का व्रत ज्येष्ठ कृष्ण एकादशी को रखा जाता है। इसका शुभ मुहूर्त 24 मई को सुबह 5:26 बजे से सुबह 8.11 बजे के बीच होगा।

प्रदोष व्रत

ज्येष्ठ कृष्ण त्रयोदशी को शनि प्रदोष व्रत रखा जाएगा। समर्पित प्रदोष व्रत का पूजा मुहूर्त 24 मई को शाम 7 बजे से 9 बजे तक है।

शनि जयंती

26 मई को शनि जयंती मनाई जाएगी। साथ ही ज्येष्ठ अमावस्या जिसे वट सावित्री अमावस्या के नाम से भी जाना जाता है, 27 को सुबह 8.31 बजे समाप्त होगी। ज्येष्ठ अमावस्या 26 मई को मान्य होगी। अहम भौमवती अमावस्या मनाई जाएगी।

ये पढ़ें- Akshaya Tritiya 2025: अक्षय तृतीया के दिन करें ये शुभ काम, मां लक्ष्मी होगी प्रसंन

और खबरें

ताजा खबर