Tuesday, February 17, 2026

Training Cadre Organization Election: डॉ. धीरेंद्र अध्यक्ष और डॉ. संतोष उपाध्यक्ष निर्वाचित

Share

Training Cadre Organization Election: दीनदयाल उपाध्याय राज्य ग्राम्य विकास संस्थान, बख्शी का तालाब, लखनऊ में विगत दिनांक 14 फरवरी, 2026 को महानिदेशक संस्थान एल वेंकटेश्वर लू के निर्देशानुसार, व पूर्व अपर निदेशक संस्थान बी डी चौधरी के संरक्षकत्व व अध्यक्षता में तथा अपर निदेशक संस्थान सुबोध दीक्षित के प्रशासनिक नियंत्रण में, ग्राम विकास विभाग के समूह क , ख , एवं ग श्रेणी के अधिकारियों/ कर्मचारियों के प्रादेशिक प्रशिक्षण संवर्ग संगठन के पदाधिकारियों का चुनाव सम्पन्न हुआ।

उक्त चुनाव प्रक्रिया सम्पादित होने के उपरान्त क्रमशः अध्यक्ष पद हेतु डा धीरेन्द्र कुमार यादव उप निदेशक/ आचार्य, क्षेत्रीय ग्राम्य विकास संस्थान, अयोध्या, उपाध्यक्ष पद हेतु डा सन्तोष कुमार गुप्ता, जिला प्रशिक्षण अधिकारी, महामंत्री पद हेतु डा मनीष चन्द्रा, जिला प्रशिक्षण अधिकारी, लखीमपुर, कोषाध्यक्ष पद हेतु डा सत्येन्द्र कुमार गुप्ता, सहायक निदेशक/ यूपी एस आर एल एम राज्य स्तरीय प्रशिक्षण प्रकोष्ठ, नियंत्रक अधिकारी, संस्थान मुख्यालय, उप मंत्री पद हेतु दिलीप कुमार निर्वाचित हुए तथा निर्विरोध विशेष आमंत्रित सदस्य के रूप में सर्व सम्मति से डा विजय प्रताप यादव , प्रसार प्रशिक्षण अधिकारी तथा डा नवीन कुमार सिन्हा चयनित हुए।


चुनाव सम्बन्धी समस्त कार्यक्रम सेवा निवृत्त उप निदेशकों के गहन परीक्षण में सम्पादित हुआ तथा आयोजन के प्रबंधन के दृष्टिगत संस्थान के सहायक निदेशक राजीव कुमार दुबे एवं डा राजकिशोर यादव का सराहनीय योगदान रहा है।

ये भी पढ़ें- Big news Lucknow: VVIP इलाकों का ये हाल, तो बाकी कॉलोनियों का क्या होगा?

और खबरें

ताजा खबर