Seven Number: संपूर्ण सृष्टि को प्रदर्शित करने वाले अंक सात को एंजल नम्बर के रुप में भी देखा जाता है माना जाता है ईश्वर ने सप्ताह के छः दिनों तक सृष्टि को बनाया सातवें दिन विश्राम किया। जिसके कारण यह अंक पूर्णता और दिव्यता को प्रदर्शित करता है। सात समुद्र जलस्त्रोत संपूर्ण पृथ्वी जल की आवश्यकता को पूर्ण करते है। इन्द्रधनुष के बैंगनी, इंडिगो, नीला, हरा, पीला, नारंगी और लाल ये सात रंग जीवन में आशा, सौभाग्य, नवीकरण और शान्ति के आगमन को दर्शाते है।
पथप्रदर्शक है, ब्रह्मा जी के सात मानस पुत्रः
ज्योतिष विद्या के अनुसार मनुष्य को उसके पिछले जन्म के कर्मो के अनुरुप मिलने वाले सात जन्म, स्थायी दुनियाँ का निर्माण को प्रदर्शित करती सात पीढ़ियां, हिंदू विवाह में समाजिक और सांस्कृतिक रीति रिवाज को महत्व देते सात फेरे और मानव जाति के पथप्रदर्शक बनते ब्रह्मा जी के सात मानस पुत्र, ज्ञान, धर्म और ज्योतिष के स्वामी सप्तऋषि जिन्हें तारामंण्डल के नाम से भी पहचाना जाता है। व्यक्ति के जीवन में संगीत भरते सात स्वरों का संगम, आध्यात्मिक गुणों से परिपूर्ण बनाता सात अंक का केतु ग्रह से सम्बंध, अभाज्य संख्या को प्रदर्शित करती गणित में सात अंक इन सभी को सात अंकों द्वारा प्रदर्शित किया जाता है।

सूर्य की रौशनी से प्राप्त होते, सप्त रंगः
गायत्री, वृहति, उष्णिक, जगति, त्रिष्टुप, अनुष्टुप और पंक्ति नाम के भगवान सूर्य के रथ से बंधे सात घोड़े जो समय, रंग एंव ऊर्जा सूर्य की शक्ति का प्रतीक माने जाते है। प्रिज्म से गुजरती सूर्य की सात किरणें जब अलग –अलग रंगों में विभाजित होती है तो यह स्पष्ट हो जाता है कि सूर्य की रौशनी से हमें सभी रंग प्राप्त होते है
सात दौड़ते घोड़ों की तस्वीर दूर करती है, वास्तु दोषः
सूर्य देव के रथ के दौड़ते घोड़े यह प्रतिनिधित्व करते है कि सूर्य भगवान प्रत्येक दिन यात्रा करते रहते है जो जीवन में प्रगति सफलता को प्रदर्शित करते है। साथ ही सात दौड़ते घोड़ों की तस्वीर घर के लीविंग रुम में दक्षिण दिशा की दीवार पर लगाने से घर का वास्तु दोष समाप्त होता है।

न्यूमेरोलॉजी में मूलांक सात के व्यक्ति अपनी स्वतंत्रता को महत्व देने वाले रहस्यमयी और बुदिॄमान होते है और बुदिॄमान लोगों की संगति पसंद करते है यह व्यक्ति अपनी बात को दृढ़ता से रखने में सक्षम होते है इस वजह से बहुत लोग इनको नपंसद भी करते है। अंक सात का सम्बंध धार्मिक और आध्यात्मिक दोनों ही रुपों में महत्वपूर्ण माना जाता है।
ये भी पढ़ें- Karni Mata Temple: भारत का एक ऐसा मंदिर जहां मिलता हैं,चूहों का जूठा प्रसाद

