Sugar Mills: के० एम० शुगर मिल्स लि० मोतीनगर, अयोध्या में चीनी मिल मसौधा प्रबन्धन एवं सचिव गन्ना समिति मसौधा द्वारा अवगत कराया गया कि पेराई सत्र 2025-26 हेतु मा० गन्ना आयुक्त द्वारा आंवटित क्षेत्र के अधिकांश वाहय क्रय केन्द्रो पर गन्ने की “खुली खरीद” करके अधिकांश क्रय केन्द्र अंतिम रूप से बन्द कर दिये गये है।
मिलगेट की भी कलेन्डर की समस्त पर्चियां जारी कर दी गयी है, तथा दिनांक 12 मार्च 2026 से मिलगेट पर भी गन्नें की “खुली खरीद” फ्री परचेज प्रारम्भ कर दी जायेगी।
सभी किसान भाईयों से अनुरोध है कि अपने गन्ने का आपूर्ति यथाशीघ्र मिल में कर लें।
ये भी पढे़ं- cm yogi: मिल्कीपुर विधायक ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात, हैरिंग्टनगंज का नाम बदलने की किया मांग
