Saturday, April 11, 2026

social media: युवक द्वारा युवती को ब्लेक मेल करने के उद्देश्य से किया गया वीडियो वायरल

Share

हिन्दू संगठनों में आक्रोश, बुलडोजर एक्शन की मांग

social media: सुमेरपुर हमीरपुर लव जिहाद को मामले को लेकर बजरंग दल, आरएसएस सहित हिंदू संगठनों ने हाईवे जमकर जोरदार प्रदर्शन किया और थाने का घेराव किया। संगठनों की मांग है कि आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार किया जाए।


कस्बे में एक मुस्लिम युवक द्वारा हिन्दू युवती के अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने पर हिंदू संगठनों में उबाल आ गया है। इसको लेकर सोशल मीडिया पर लगातार मुहिम छेड़ दी गई ह। गुरुवार को बजरंग दल,आरएसएस सहित हिंदू संगठनों के सैकड़ो कार्यकर्ता आरोपी मुस्लिम युवक को खिलाफ कार्यवाही करने को लेकर थाने को घेर लिया। मौके पर पहुंचे सीओ सदर से नोंकझोंक के बाद लोगों ने हाईवे पर जाम कर दिया और बाजार बंद करा दिया गया। बताया जा रहा है कि युवती के पिता के द्वारा आरोपी युवक के खिलाफ तहरीर दी जा रही है और उसके खिलाफ मुस्लिम धर्मांतरण करने को लेकर रिपोर्ट दर्ज करने की मांग की जा रही है।

घंटों थाने में हिन्दू संगठन के लोग रहे मौजूद

सुमेरपुर हमीरपुर। गुरुवार को कस्बे का थाना और हाईवे 4 घंटे तक हिंदूवादी संगठनों की गिरफ्त मे रहा। पुलिस बचाव की मुद्रा में नजर आई और असहाय दिखी। इस दौरान हिंदूवादी संगठनों ने भगवा ध्वज लहराते हुए जमकर नारेबाजी की।


कस्बे के एक युवक की घिनौनी हरकत से कस्बे में तनाव व्याप्त हो गया। थानाध्यक्ष के थोड़े से तेवर तीखे कर लेने से मामला उलटा हो गया और पुलिस को बैक फुट में आना पड़ा। आक्रोश बढ़ने से हिंदूवादी संगठनों ने थाना सहित हाईवे में कब्जा जमा लिया और कार्यवाही की मांग पर अड़ गए। हिंदूवादी संगठनों को आकर्षित रूप देखकर पुलिस बैकफुट में आ गई और इनके प्रदर्शन के सामने असहाय दिखी। चार घंटे बाद सदर विधायक आदि के समझाने पर कार्यकर्ता माने और हाईवे सहित थाने से कब्जा हटाकर वापस घरों को लौट गए। यह घटना कस्बा में चर्चा का विषय बनी रही और पूरा बाजार बंद रहा।

ये भी पढ़ें- Breaking news: वायरल वीडियो को लेकर कस्बे में जमकर आक्रोश

और खबरें

ताजा खबर