Thursday, March 12, 2026

Sitapur news: सपा नेता दारासिंह यादव ने बर्खास्त सुरक्षा गार्डों की नौकरी बहाल करने की मांग उठाई, देखें ये वीडियो

Share

Sitapur news: सीतापुर जनपद में स्वास्थ्य विभाग से जुड़ा एक गंभीर और चिंताजनक मामला सामने आया है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी (CMO) कार्यालय द्वारा 150 से अधिक आउटसोर्स सुरक्षा गार्ड कर्मचारियों को बिना किसी पूर्व सूचना, बिना कारण बताए और बिना वैधानिक प्रक्रिया अपनाए सेवा से हटा दिया गया है।


इस मुद्दे पर समाजवादी पार्टी के नेता दारासिंह यादव ने कड़ा विरोध दर्ज करते हुए कहा कि “नौकरी देते समय इतना प्रचार किया गया मानो हर घर को रोज़गार मिल गया हो। फिर अचानक इन कर्मचारियों को क्यों और किस आधार पर हटाया जा रहा है?


उन्होंने कहा कि ये सभी कर्मचारी लंबे समय से ईमानदारी से अपनी सेवाएं दे रहे थे और एक झटके में रोज़गार छिन जाना न केवल अमानवीय है, बल्कि सरकार की रोजगार नीति पर भी बड़ा सवाल खड़ा करता है।
दारासिंह यादव ने मांग की कि सभी बर्खास्त कर्मचारियों को तत्काल प्रभाव से पुनः नौकरी पर रखा जाए और यदि कोई कार्रवाई करनी भी है तो वह नियमों और कानून के दायरे में रहकर की जाए। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि कर्मचारियों को न्याय नहीं मिला तो समाजवादी पार्टी उनके साथ सड़क से सदन तक संघर्ष करेगी।

ये भी पढ़ें-Prayagraj: इलाहाबाद हाई कोर्ट से बड़ी खबर

और खबरें

ताजा खबर