Saharanpur: जिले में विधानसभा मतदाता सूचियों का विशेष गहने पुनरीक्षण अभियान (एसआईआर) का कार्य चल रहा है। इसमें लापरवाही बरतने पर पांच बीएलओ मजहर अहमद, आयशा, मशकूर खान, नितिन कुमार व अंकित कुमार को निलंबित किया गया है। इन सभी पर कार्यों में लापरवाही का आरोप था।

सहारनपुर नगर विधानसभा में एसआईआर के संबंध में एक वीडियो प्रसारित हुई थी। इसमें पांच से छह बीएलओ एक ही जगह पर बैठकर गणना पत्र भर रहे थे। जांच के बाद निर्वाचन रजिस्ट्रीकरण अधिकारी/सिटी मजिस्ट्रेट कुलदीप सिंह ने इन सभी पांच बीएलओ को निलंबित कर दिया है।
ये भी पढ़ें- up news: गलगोटिया विश्वविद्यालय की छात्राओं ने खेल जगत में लहराया परचम

