Real estate: उत्तर प्रदेश रियल एस्टेट विनियामक प्राधिकरण ने 7 जिलों में 15 नई रियल एस्टेट परियोजनाओं को दी मंजूरी।
प्रदेश में ₹3,069.10 करोड़ के निवेश से 3,923 नई आवासीय व व्यावसायिक इकाइयों का होगा विकास।
फ्लैट, विला, प्लॉट और व्यावसायिक दुकानों सहित मिश्रित उपयोग परियोजनाओं को हरी झंडी।
यू.पी. रेरा की 195वीं बैठक में अध्यक्ष संजय भूसरेड्डी की अध्यक्षता में फैसला।

लखनऊ में ₹328.04 करोड़ की लागत से 2 आवासीय परियोजनाओं को स्वीकृति, 414 इकाइयां बनेंगी।
गौतमबुद्ध नगर को 4 परियोजनाओं की मंजूरी, 396 आवासीय और 433 व्यावसायिक इकाइयां विकसित होंगी।
गौतमबुद्ध नगर में ₹1,092.19 करोड़ के निवेश से रियल एस्टेट क्षेत्र को बड़ी मजबूती।
प्रदेश में रियल एस्टेट सेक्टर को नई रफ्तार, हजारों खरीदारों को मिलेगा लाभ
ये भी पढ़ें- board Exam 2026: माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 की तैयारियों की समीक्षा

