Thursday, March 12, 2026

Ram mandir:अयोध्या श्री राम जन्मभूमि से राम मंदिर ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय का संबोधन

Share

Ram mandir:1 हजार साल तक यह मंदिर ऐसे ही रहेगा- चंपत राय

चाहे भूकंप आए, चाहे सरयू नदी बढ़ जाएं, चाहे जमीन में नमी आ जाए- चंपत राय

ये मंदिर ऐसे ही खड़ा रहेगा- चंपत राय

राम सूर्यवंशी हैं, दोपहर 12 बजे जन्म हुआ है- चंपत राय

प्रत्येक वर्ष चैत्र शुक्लपक्ष में रामनवमी के दिन सूर्य की किरण रामलला का तिलक करेंगे- चंपत राय

27 मार्च को दोपहर 12 बजे अपने घर में टेलीविजन पर, मोबाइल पर सूर्य तिलक का दर्शन कर सकते हैं- चंपत राय

संपूर्ण भारत का दर्शन यहां होना चाहिए- चंपत राय

दक्षिण भारत में मंदिर के चारों ओर परकोटा बनाया जाता है- चंपत राय

उसी तरह यहां परकोटा बनाया गया है- चंपत राय

परकोटा के चार कोनों पर एक कोने पर सूर्य, माता भगवती, शंकर जी और चौथे कोने पर गणेश जी का मंदिर बना- चंपत राय

आयाताकार में दो भुजाएं लंबी थी- चंपत राय

एक पर अन्नपूर्णा माता का मंदिर और दूसरे पर गणेश जी का मंदिर बनाया गया है- चंपत राय

आज अन्नपूर्णा माता मंदिर पर राजनाथ सिंह ने ध्वजारोहण किया- चंपत राय

परिसर में एक मंदिर लक्ष्मण जी के नाम पर बनाया गया है, जिसका नाम शेषावतार रखा गया है- चंपत राय

एक निषादराज, एक सबरी, एक माता अहिल्या, एक मंदिर जटायू और एक मंदिर गिलहरी के नाम पर मंदिर बनाया गया है- चंपत राय।

ये भी पढे़ें-Ram mandir: प्राण प्रतिष्ठा द्वादशी के मौके पर राम मंदिर परिसर में धार्मिक अनुष्ठान का क्रम हुआ शुरू

और खबरें

ताजा खबर