Ram mandir: अयोध्या राम मंदिर पर हमले की साजिश रचने के आरोप में बंद अब्दुल रहमान की हरियाणा की फरीदाबाद स्थित नीमका जिला जेल में हत्या कर दी गई जेल बैरक के भीतर ही एक सह-कैदी ने उस पर नुकीली, पत्थरनुमा वस्तु से हमला किया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। अस्पताल ले जाए जाने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया पुलिस ने इस मामले में आरोपी कैदी के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
सह-कैदी अरुण चौधरी ने अब्दुल रहमान पर हमला कर दिया
प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह घटना रविवार देर रात की बताई जा रही है मिली जानकारी के मुताबिक, रात करीब 10:30 बजे बैरक में किसी बात को लेकर विवाद हुआ, जो देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदल गया।
इसी दौरान सह-कैदी अरुण चौधरी ने अब्दुल रहमान पर हमला कर दिया जेल प्रशासन ने तत्काल घायल कैदी को अस्पताल भिजवाया, लेकिन उसकी जान नहीं बचाई जा सकी, फरीदाबाद पुलिस के प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि हमले में धारदार पत्थरनुमा वस्तु का इस्तेमाल किया गया था, उन्होंने कहा कि यह घटना सोमवार तड़के करीब दो बजे संज्ञान में आई आरोपी अरुण चौधरी के आपराधिक इतिहास की बात करें तो उसके खिलाफ जम्मू और अमृतसर में हत्या और हत्या के प्रयास से जुड़े कुल आठ मामले दर्ज हैं।
हरियाणा एसटीएफ की संयुक्त कार्रवाई में हुई
वह अक्टूबर 2024 में कठुआ जेल से नीमका जिला जेल स्थानांतरित किया गया था, मृतक अब्दुल रहमान मूल रूप से अयोध्या जिले के मिल्कीपुर क्षेत्र का रहने वाला था। उसे मार्च 2025 में फरीदाबाद के पाली इलाके से गिरफ्तार किया गया था। यह गिरफ्तारी गुजरात एटीएस और हरियाणा एसटीएफ की संयुक्त कार्रवाई में हुई थी। जांच एजेंसियों का आरोप था कि अब्दुल रहमान अयोध्या स्थित राम मंदिर पर हमले की साजिश में शामिल था और उसके पास से ग्रेनेड समेत विस्फोटक सामग्री बरामद होने का दावा भी किया गया था।
जेल के भीतर हुई इस सनसनीखेज हत्या ने सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। पुलिस का कहना है कि घटना से जुड़े सभी पहलुओं की गहनता से जांच की जा रही है—जिसमें जेल सुरक्षा, बैरक में हथियार जैसी वस्तु की मौजूदगी और आपसी विवाद की वजह शामिल है। जांच पूरी होने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी कि यह हत्या महज़ आपसी रंजिश का नतीजा थी या इसके पीछे कोई और साजिश छिपी है।
ये भी पढे़ें- Prayagraj: कार गिरने से बेलन नहर में डूबे दो युवकों के शव बरामद, शादी में शामिल होने आए थे प्रयागराज
