Wednesday, February 11, 2026

Rajshtan news: पूर्व CM वसुंधरा राजे के मीडिया सलाहकार ट्रेन के टॉयलेट में 58 मिनट फंसे, देखें वीडियो

Share

Rajshtan news: राजस्थान की पूर्व CM वसुंधरा राजे के मीडिया सलाहकार ट्रेन के टॉयलेट में 58 मिनट फंसे रहे, चिल्लाते हुए फ़ोन लगाकर बोला- ‘गेट तोड़ो वरना मौत हो जाएगी’।

पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के दाएं हाथ रहे उनके मीडिया सलाहकार महेंद्र भारद्वाज के साथ एक ऐसा वाकया पेश आया, जो अजीबोगरीब तो है ही, लेकिन अनपेक्षित भी है। वे कोटा से जयपुर आ रहे थे। ट्रेन के टॉयलेट में फंस कर रह गए। उनके पास उनका फोन था, जिसके चलते उन्होंने अपने भाई और पुत्र की मदद से रेलवे अधिकारियों तक अपनी बात पहुंचाकर टॉयलेट का गेट खुलवाया, लेकिन यह 58 मिनट पीड़ादायक और तनाव भरे रहे।

ये भी पढ़ें- http://Noida news: युवराज मेहता मौत मामले में दो आरोपियों को जमानत

और खबरें

ताजा खबर