Railway: आज दिनांक 23 मार्च 2026 को उत्तर रेलवे, लखनऊ मंडल में यात्रियों की सुरक्षा एवं रेल परिचालन में सतर्कता को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए फरवरी 2026 माह के दौरान उत्कृष्ट संरक्षा कार्य करने वाले कर्मचारियों को मंडल रेल प्रबंधक, उत्तर रेल्वे, लखनऊ श्री सुनील कुमार वर्मा द्वारा प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर मंडल रेल प्रबंधक ने कर्मचारियों की सजगता एवं कर्तव्यनिष्ठा की सराहना करते हुए कहा कि ऐसी सतर्कता से संभावित दुर्घटनाओं को रोका जा सकता है तथा रेल संचालन को सुरक्षित एवं सुचारु बनाया जा सकता है।
फरवरी 2026 में निम्नलिखित कर्मचारियों को उनके उत्कृष्ट संरक्षा कार्य हेतु सम्मानित किया गया—
- श्री लालबाबू, पॉइंट्समैन/ अयोध्या धाम जं.
- श्री रमेश कुमार, गाड़ी प्रबंधक/ प्रयागराज संगम
- श्री सुजीत कुमार, पॉइंट्समैन/ जौनपुर सिटी
- श्री पंकज कुमार, पॉइंट्समैन/ चौखंडी
- श्री प्रमोद कुमार, पॉइंट्समैन/ अतरामपुर
- श्री राहुल ओझा, पॉइंट्समैन/ बाबतपुर
- श्री मुकेश कुमार मीना, गाड़ी प्रबंधक/ पैसे. सुल्तानपुर
इन सभी कर्मचारियों ने अपनी सूझबूझ एवं तत्परता से संभावित दुर्घटनाओं को टालते हुए रेल संरक्षा को सुदृढ़ किया है। मंडल रेल प्रबंधक ने सभी पुरस्कृत कर्मचारियों को बधाई देते हुए भविष्य में भी इसी प्रकार सतर्क एवं समर्पित होकर कार्य करने हेतु प्रेरित किया।
ये भी पढ़ें- stray bull: कस्बे में आवारा सांडो का आतंक

