Monday, January 26, 2026

Raebareli:पांच बार हार चुके हैं विधानसभा चुनाव, फिर भी सुशील पासी को राहुल गांधी ने दी बड़ी जिम्मेदारी, जानिए क्यों?

Share

Raebareli: Sushil Pasi राष्ट्रीय सचिव और बिहार कांग्रेस के प्रभारी हैं। जिन्हें राहुल गांधी ने एक नई जिम्मेदारी दी मिली है। बता दें कि कांग्रेस सांसद गांधी ने उन्हें अपने संसद क्षेत्र रायबरेली का सांसद प्रतिनिधी बनाया है।

साथ ही सुशील पास Raebareli के ही रहने वाले हैं। राहुल गांधी ने उन्हें यह पद दिया है। पिछले दो-तीन साल से कांग्रेस पार्टी का सबसे ज्यादा फोकस दलित वोटर्स पर रहा है। वह अपने इस पुराने वोट बैंक को अपने साथ जोड़ने के लिए अभियान चला रही है।

बता दें कि सुशील पासी को पछले साल ही बिहार का प्रभारी बनाया गया था। साथ ही सुशील पासी काफी लंबे समय से राष्ट्रीय सचिव के रूप में भी कार्यरत हैं। खास बात तो ये है कि सुशील पासी ने आज तक एक भी विधानसभा चुनाव नहीं जीत पाए हैं, फिर भी उन्हें कई बार बड़ी जिम्मेदारियां मिलती रही हैं।

पांच बार हार चुके विधानसभा चुनाव

यूपी में साल 2022 में हुए विधानसभा चुनाव में पासी ने रायबरेली की बछरावां विधानसभा सीट से चुनाव लड़ा था । लेकिन इस सीट पर उन्हें जीत हासिल नहीं हुई। इस चुनाव से पहले वह चार बार निर्दलीय चुनाव भी लड़े, लेकिन वह कभी भी दूसरे स्थान तक भी नहीं पहुंच पाए।


बता दें कि सुशील पासी बड़े सक्रिय नेता की गिनती में आते हैं। लोकसभा चुनाव के दौरान उन्होंने अपने विधानसभा क्षेत्र में राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे की सभाओं का बेहतरीन इंतजाम किया था। सुशील पासी कार्यकर्ताओं के सीधे संपर्क में बने रहते हैं और जोश व जज्बे के साथ काम करने के लिए पहचाने जाते हैं। सुशील पासी राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के करीबी हैं।

ये भी पढ़ें- UP Government: यूपी वालों को करना होगा 20,000 रुपये के लिए इतना इतंजार

और खबरें

ताजा खबर