President Draupadi Murmu’s visit to Mathura: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के तीन दिवसीय प्रवास को लेकर पुलिस-प्रशासन की नींद उड़ी हुई है। चिंता की बात यह है कि राष्ट्रपति के कार्यक्रम में शामिल होने के दौरान बंदरों से उनकी व चश्मा कैसे सुरक्षित रखा जाए, की तैयारी चल रही है।
बंदरों से राष्ट्रपति की सुरक्षा के लिए वन विभाग के दो दर्जन से अधिक कर्मचारी लगाए जाएंगे। ये कर्मचारी लेजर लाइट, गुलेल, लाठी-डंडों से लैस होंगे। साथ ही वृंदावन व गोवर्धन परिक्रमा मार्ग में जगह-जगह लंगूर के स्टेच्यू भी लगाए जाएंगे।
ये भी पढ़ें-LPG: नोएडा में LPG संकट और महंगाई से बढ़ा पलायन, शहर छोड़ने को मजबूर हो रहे लोग
