Tuesday, February 24, 2026

Pratapgarh News: पथ विक्रेता, रेहड़ी, फेरी वाले पीएम स्वनिधि योजना का उठाये लाभ, करायें आनलाइन आवेदन

Share

Pratapgarh News: परियोजना अधिकारी डूडा ने बताया है कि नगर पालिका परिषद/समस्त नगर पंचायतों मे प्रधानमंत्री स्टी्रट वेन्डर्स आत्मनिर्भर निधि योजना (पी0एम0स्वनिधि) योजना के अंर्तगत पथ विक्रेता, रेहड़ी, फेरी वालो को रूपये 15000 तक की कार्य करने हेतु ़ऋण की सुविधा बैंको के माध्यम से प्रदान की जाती है। ऋण वापसी एक वर्ष मे 12 मासिक किस्तो के माध्यम से वापस करना होता है। किसी भी प्रकार की बैंक गारन्टी नही देय है। समय पर/समय से पहले ऋण वापसी करने पर 7 प्रतिशत की दर से ब्याज सब्सिडी मिलेगी।

डिजिटल लेनदेन करने पर 50-100 रूपये तक की मासिक कैशबैक मिलेगा, प्रथम ऋण समय से वापसी पर द्वितीय किश्त 25000 रूपये व द्वितीय किश्त वापसी पर तृतीय किश्त 50000 रूपये ऋण बैंको के माध्यम से प्रदान किया जाता है। उन्होने बताया है कि नगर पालिका परिषद बेल्हा प्रतापगढ़ में प्रत्येक दिवस 10 प्रथम ऋण के नये आवेदन ऋण स्वीकृति वेण्डर्स प्रोफाइलिंग एवं स्कीम लिकेज का लक्ष्य, प्रत्येक नगर पंचायत में प्रत्येक दिवस 5 प्रथम ऋण के नये आवेदन ऋण स्वीकृति वेण्डर्स प्रोफाइलिंग एवं स्कीम लिकेज का लक्ष्य है। पीएम स्वनिधि योजना का लाभ समस्त नगर निकाय में संचालित हैं, वेण्डर्स अपना आनलाइन आवेदन नगर पालिका परिषद बेल्हा एवं नगर पंचायतों मे ंकरा सकते हैं।

जिला सूचना कार्यालय प्रतापगढ़ द्वारा प्रसारित

ये भी पढ़ें- Lucknow News: भारत में स्वच्छता को आंदोलन के रूप मे प्रेरित करने वाले महान संत गाडगे की मनाई पुण्यतिथि

और खबरें

ताजा खबर