Friday, July 11, 2025

Pm Modi: पुतिन को पसंद आई पीएम मोदी की शांतिनीति, भारत दौरे के पहले की तारीफ

Share

Pm Modi:रुस के राष्ट्रपति पुतिन जल्द ही भारत का दौरा करेंगे। बता दें कि पीएम मोदी ने पिछले साल रुस यात्रा के दौरान राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को भारत आने का निमंत्रण दिया था। राष्ट्रपति पुतिन का रूस-यूक्रेन युद्ध के बाद पहला भारत दौरा होगा।

वहीं रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने आज (गुरूवार) को इस बात की पुष्टि की और कहा कि, पुतिन के भारत दौरे की तैयारियां चल रही हैं। फिलहाल अभी तक उन्होंने यात्रा की तारीख का खुलासा नहीं किया।

 आगे विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने कहा कि, राष्ट्रपति पुतिन ने भारतीय पीएम से मिले के निमंत्रण को स्वीकार कर लिया है। अब यह हमारी बारी है ये दौरा इसलिए भी खास है क्योंकि भारत और रूस के रिश्ते हमेशा मजबूत रहे हैं।

खास बात ये है कि पीएम मोदी ने अपने तीसरे कार्यकाल के बाद पहली बार विदेश यात्रा में रूस का दौरा किया था। इस बार राष्ट्रपति पुतिन का भारत आना दोनों देशों के बीच और भी मजबूत रिश्तों का इशारा है।

 युद्ध का युग नहीं-पीएम मोदी

पुतिन और मोदी दोनों के बीच युक्रेन युद्ध,अमेरिका में डोनाल्ड ट्रम्प के राष्ट्रपति बनने के बाद हुए वैश्विक बदलावों और अन्य महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा होने की उम्मीद है। बता दें कि पीएम मोदी ने कहा था कि ‘यह युद्ध का युग नहीं है’,

2024 में पीएम मोदी ने एक ऐसा कदम उठाया, जो बहुत कम नेताओं ने किया। पीएम मोदी रूस और यूक्रेन दोनों देशों का दौरा किया और यूक्रेनी राष्ट्रपति वलोडिमिर जेलेन्स्की से भी मुलाकात की।

पीएम मोदी अक्टूबर में रूस के कज़ान में ब्रिक्स समिट के लिए भी गए थे। ये दौरा रुस—ूक्रेन युद्ध के प्रभाव को लेकर भी नई बातचीत का रास्ता खोल सकता है।

जानें भारत में कब आए थे पुतिन   

बता दें कि रूस के राष्ट्रपति पुतिन ने इससे पहले 2021 में भारत की यात्रा की थी। 2021 में पुतिन भारत केवल 4 घंटे के लिए आए थे और भारत-रूस के बीच लगभग 28 समझौते पर दस्तखत हुए थे। इन समझौतों में मिलिट्री और तकनीकी समझौते भी शामिल थे।

ये भी पढ़ें-PM Modi: ने अमेरिकी पॉडकास्टर लेक्स फ्रिडमैन को दिया अब तक का सबसे लंबा इंटरव्यू

और खबरें

ताजा खबर