placement portal: लखनऊ में डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय लखनऊ से संबद्ध संस्थानों के सभी छात्रों का पंजीकरण प्लेसमेंट पोर्टल पर कराना अनिवार्य कर दिया गया है।
सभी संस्थानों के निदेशकों और प्राचार्य को पत्र लिखकर 14 मार्च तक पंजीकरण कराने का निर्देश दिया गया है। प्लेसमेंट पोर्टल का लिंक संस्थाओं के लॉगइन आईडी एवं पासवर्ड पर उपलब्ध करा दिया गया है।
ये भी पढे़ं- Singer Badashah: रैपर बादशाह के गाने को लेकर यूपी में विरोध शुरू
