Pitru Paksha 2025:हिन्दू धर्म में Pitru Paksha को बहुत ही महत्वपूर्ण अवधि माना जाता है। बता दें कि ये समय मुख्य रूप में पितरों के पिंडदान, तर्पण और श्राद्ध के लिए होता है। ये श्राद्ध का समय 15 दिनों तक चलता है। इस दौरान पितरों को श्रद्धाजलि अर्पित की जाती है।
ऐसा कहा जाता है कि पितृ पक्ष में किए गए श्राद्ध से पितरों की आत्मा को शांति मिलती है। और वे प्रसन्न होकर अपने वंश को आशीर्वाद देते हैं। हिन्दू धर्म में श्राद्ध पक्ष में पितृों के लिए किए गए काम को मुख्य कर्तव्य माना जाता हैं। आइए जानते है कब है 2025 में पितृ पक्ष की तिथियां?

कब हैं पितृ पक्ष की डेट
पंचांग के अनुसार इस साल भाद्रपद पूर्णिमा से लेकर आश्विन अमावस्या तक की अवधि को पितृ पक्ष कहा जाता है। वहां पितृ पक्ष के अंतिम दिन सर्व अमावस्या पर ही महालया की शुरुआत भी होती हैं।
इस बार Pitru Paksha 7 सितंबर से शुरू होगा और 21 सितंबर 2025 को खत्म हो जाएगा। पितृ पक्ष के इन 15 दिनों की अवधी में पितरों के निमित कर्मकांड किए जाएंगे। कहा जाता है कि पितरों का आशीर्वाद प्राप्त करने का यह सर्वोत्तम माध्यम माना जाता है,
ये भी पढ़ें- Bakrid 2025: कुर्बानी को लेकर इन मुस्लिम देशों ने लिया बड़ा फैसला, कहा-हम बकरीद पर…