Sunday, July 13, 2025

Periods: पीरियड्स में इन समस्याओं का कर रहीं सामना, डॉक्टर से लें सलाह

Share

Periods: आज के समय में पीरियड्स एक गंभीर समस्या बनती जा रही है। हर महिला या लड़कियां इस समस्या से परेशान है। वहीं लड़कियों में Periods रुकने का खतरा मुख्य रूप से अंतर्निहित रिजन से होता है। Periods के न होने से जिससे प्रजनन संबंधी समस्याएं। हड्डियों का नुकसान और कई तरह के स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां उत्तपन्न हो सकती हैं।

जाने अमेनोरिया क्या हैं?

बता दें कि अमेनोरिया Periods के न होने को संदर्भित करता है। जो कि हर महिने आने वाले Periods का रुक जाना है। यह समस्या 16 वर्ष की आयु तक कभी Periods न आना या द्वितीयक हो सकता है।

क्यों है ये परेशानी का कारण

Amenorrhoea के कारणों पर ध्यान देना होगा। क्योंकि ये अंतर्निहित स्थितियां गंभीर हो सकती हैं इस समस्या से बचने के लिए डॉक्टर की सलाह ले समय  पर इसका इलाज कराएं

क्या-क्या हो सकती है समस्याएं

बांझपन- अगर अमेनोरिया ओव्यूलेशन की कमी से होता है, तो यह गर्भवती होना काफी मुश्किल हो सकता है।

हड्डियों को नुकसान -अमेनोरिया एक सामान्य कारण एस्ट्रोजन का लेवल कम होना हो सकता है। इससे हड्डियां कमज़ोर हो सकती हैं। साथ ही ऑस्टियोपोरोसिस का खतरा बढ़ सकता है। जिससे हृदय रोग, शुगर लेवल भी बढ़ सकता है।

मानसिक तनाव- जब लड़कियों को Periods नहीं होता है, तो यह तनावपूर्ण हो सकता है, इस अवस्था पर विशेष ध्यान देना होगा।

हार्मोन का असंतुलन होना– पॉलीसिस्टक ओवरी सिंड्रोम जैसी स्थितियां मासिक धर्म चक्र को बाधित कर सकती हैं।

भोजन में अरुचि होना- इस समस्या में खाने के प्रति रुचि कम हो जाती है। इससे बहुत ज्यादा तेजी से वजन कम हो जाता है।  

 अत्यधिक व्यायाम– Periods को शारीरिक गतिविधि का बहुत ज्यादा स्तर भी बाधित कर सकता है।  

डॉक्टर की सलाह- किसी लड़की को 16 साल की उम्र तक Periods शुरू नहीं हुआ है तो ये एक समस्या का संकेत हो सकता है। वहीं अगर नियमित चक्र होने के बाद Periods बंद हो जाता है। किसी भी गंभीर समस्या के बचाव के लिए डॉक्टर से सलाह लें।

ये भी पढ़े- Makeup Tips: गर्मी के मौसम में फ्रेस मेकअप के लिए अपनाए ये टिप्स

और खबरें

ताजा खबर