Monday, February 23, 2026

online gaming: गाजियाबाद में तीन सगी नाबालिग बहनों ने 9वीं मंजिल से कूदकर दी जान, ऑनलाइन गेमिंग एंगल पर जांच

Share

online gaming: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद से एक हृदयविदारक और सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहाँ तीन सगी नाबालिग बहनों ने देर रात करीब दो बजे 9वीं मंजिल से छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई।


यह मामला टीला मोड़ थाना क्षेत्र के भारत सिटी सोसायटी का है। मृतक बहनों की उम्र क्रमशः 16, 14 और 12 वर्ष बताई जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुँची और तीनों को तत्काल नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहाँ डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।


पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि तीनों बहनें ऑनलाइन गेमिंग की आदी थीं। बताया जा रहा है कि वे एक ऑनलाइन टास्क-बेस्ड ‘कोरियन लवर गेम’ खेला करती थीं। हालांकि, तीनों ने सामूहिक आत्महत्या जैसा कठोर कदम क्यों उठाया, इसका स्पष्ट कारण अब तक सामने नहीं आया है।

डिजिटल फोरेंसिक जांच शुरू


पुलिस अधिकारियों के अनुसार, यह मामला फिलहाल संभावित आत्महत्या का माना जा रहा है। घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। पुलिस ने तीनों के मोबाइल फोन और अन्य डिजिटल उपकरणों को कब्जे में लेकर डिजिटल फोरेंसिक जांच शुरू कर दी है।


परिजनों और पड़ोसियों से भी पूछताछ की जा रही है ताकि यह स्पष्ट हो सके कि घटना से पहले किसी तरह का पारिवारिक तनाव, मानसिक दबाव या ऑनलाइन गतिविधियों से जुड़ा कोई पहलू सामने आता है या नहीं।
पुलिस का कहना है कि ऑनलाइन गेमिंग से जुड़े पहलू की जांच की जा रही है, लेकिन अभी किसी भी कारण को लेकर अंतिम निष्कर्ष निकालना जल्दबाजी होगी। पूरे मामले की गहन जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
इस दर्दनाक घटना के बाद इलाके में शोक का माहौल है। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।

ये भी पढ़ें- spa party: 8 फरवरी को सपा विधानमंडल दल की बैठक

और खबरें

ताजा खबर