Onion: लू यानी की गर्मीयों में चलने वाली गर्म हवाएं, जिनसे बचना बेहद जरूरी है जिसके लिए हम तरह-तरह के नुस्खे अपनाते है.. तो आइए जानते है कि वो कौन से नुस्खे है जो हमें लू से बचा सकते हैं।
ये सभी को पता है कि हीट स्ट्रोक से प्याज हमें बचा सकता हैं। लेकिन कुछ और भी वस्तुएं है जो हमें हीट स्ट्रोक से बचा सकती है, जैसे-
सत्तू-
सत्तू गर्मियों में शरीर को ठंड़ा रखता है ये सबसे सस्ता और असरकारी उपाय भी है, बस इसमें नीबू और काला नमक मिलाकर पीने से तुरंत ऊर्जा मिलती है। इससे शरीर हाइड्रेड रहता है।
तरबूज-
बाहर से हरा और अंदर से लाल रंग का दिखने वाला तरबूज शरीर के लिए बेहद फायदेमंद फल है। इसके सेवन से लू थकावट और डिहाइड्रेशन से बचाने में मदद मिलती है।
दही और पुदीने का रायता
गर्मी में खुद को ठंड़ा रखने के लिए सबसे अच्छा तरीका दही और पुदीना का रायता है। क्योंकि दही में प्रोबायोटिक होता है और पुदीने में कई तरह के विटामिन- जैसे विटामिन- ए, सी जो शरीर को ठंडा रखते है। इससे शरीर का तापमान संतुलित बना रहता है।
नारियल पानी-
एक नेचुरल इलेक्ट्रोलाइट ड्रिंक है, जो शरीर को ऊर्जा पहुंचाता हैं और शरीर को अंदर से ठंडक देता है, नारियल पानी शरीर से निकले हुए मिनरल्स को वापस लाता है।
बेल
बेल का शरबत पीने से पाचन सही होता है। बेल का गुदा निकालकर उसका शरबत बनाएं शरीर को ठंडा बनाए रखेंगा। साथ ही लू लगने से भी बचाता है।
खीरा और ककड़ी
इन दोनों चीजों में लगभग 95% पानी होता है। जो हमारे शरीर के लिए काफी असरकारी है। शरीर में हो रही पानी की कमी को खीरा और ककड़ी को खाकर पूरा कर सकते है। इनका सेवन रोजआना करना चाहिए।
ये भी पढ़ें- summer season:चिलचिलाती धूप से वापस आएं तो बरते ये सवधानियां, नहीं तो हो जाएंगे बिमार