One District One Product: December 2025:पोटेशियम आयरन और विटामिन बी की मात्रा से गुड़ में सर्वाधिक पायी जाती है। सर्दियों के मौसम में गुड़ खाना सेहद के लिये बेहद लाभकारी होता है। इससे शरीर में ठण्ड से राहत तो मिलती ही है साथ ही यह शरीर में पोटेशियम और आयरन की मात्रा की पूर्णता को बनाये रखता है। एक जनपद और एक उत्पाद योजना के अंर्तगत प्रभु श्रीराम की नगरी अयोध्या के प्राकृतिक गुड़ को स्पेशल मिठास सुगंध और सोंधेपन के स्वाद के लिये प्रसिद्धि मिली है। यह बाजार में अलग-अलग फ्लेवर में उपलब्ध है। इस गुड़ के उपभोक्ता देश के अलावा विदेशों में भी है।

गुड़ हड्डियों के लिये फायदेमंद:
अयोध्या का गुड़ प्राकृतिक गुड़ कैमिकल रहित होता है इस गुड़ से गजक, चॉकलेट, लड्डू के आलावा आवला, इमली ड्राई फ्रूट मिलाकर अन्य कई प्रकार के खाद्ध पदार्थ तैयार किये जाते है। ताड़ का गुड़ स्वास्थ्य, गन्ने का गुड़ एनिमिया और खजूर के गुड़ को हड्डियों के लिये फायदेमंद माना जाता है। जबकि नारियल का गुड़ मधुमेह को नियंत्रित करता है। गुड़ और इससे बने खाद्ध पदार्थ सर्दियों के मौसम में शरीर के लिये बेहद लाभकारी और शरीर को गर्माहट देने में सक्षम होते है।
हीमोग्लोबिन निर्माण के लिये है, आवश्यक:
गुड़ में मौजूद पोटेशियम शरीर में तंत्रिकीय कार्यो को बढ़ावा देने के साथ रक्तचाप को निंयत्रित करने में बेहद लाभकारी होता है। जबकि आयरन शरीर में हीमोग्लोबिन निर्माण के लिये आवश्यक है।

यह ऑक्सीजन को पूरे शरीर में विस्तारित करने में सहायक होता है। जिससे शरीर को ऊर्जा प्राप्त होती है और शरीर की समस्त क्रियायें सुचारु रुप से संचालित होती रहती है। गुड़ में आयरन सर्वाधिक मात्रा में पाया जाता है इसको खाने से एनिमिया की समस्या दूर होती है।
भोजन को आसानी पचाने में मदद करता है, गुड़ः
शुद्ध गुड़ गहरे भूरे रंग का और सख्त होता है जबकि मिलावटी गुड़ में कैमिकल की गंध पहचाना जा सकता है। प्रतिदिन गुड़ को भोजन के बाद खाने से यह भोजन को आसानी पचाने में मदद करता है। इसके अलावा गुड़ को दूध के साथ पीना भी स्वास्थ्य के लिये लाभदायक होता है। अधिक मात्रा में गुड़ खाने से वजन और शुगर बढ़ सकती है इसलिये एक सीमित मात्रा में गुड़ का सेवन करना बेहतर है।

