Tuesday, August 5, 2025

Numerology: क्या आपका भी मूलांक है 5, तो जानिए आपको क्या देगा यूनिवर्स

Share

Numerology: व्यक्ति की जन्मतिथि व्यक्त के जीवन में काफी मायने रखती है। उसका जीवन कैसा होगा वो क्या मुकाम हासिल करेगा ये सभी कुछ मुंलाक पर आधारित होता है। जैसे किसी व्यक्ति की जन्मतिथि 14 है तो ऐसे में उसका मूलांक 5 होगा।

बता दें कि हर मूलाक किसी-न-किसी ग्रह से भी होता है, जिसका प्रभाव उस मूलांक के जातक पर पड़ता है। आज बात करेंगे मूलांक 5 की जो बुध ग्रह से सीधा संबंध रखता है।

घूमना-फिरना होता है पसंद

जिन लोगों का जन्म किसी महिने की 5, 14, 23 तारिख को होता है, उनका मूलांक 5 होता है। वहीं इस मूलांक का ग्रह स्वामी बुध हैं, जो बुद्धि, तर्क और संवांद के कौशल के सूचक है। ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक, इस मूलांक के जातको को धूमने का अधिक शौक होता है, इसलिए ये लोग खूब यात्रा करते है। यह लोग जिज्ञासु,मिलनसार और उत्साही स्वभाव वाले होते हैं।

कुछ अलग खासियत होती है

मूलांक 5 के लोग काफी साहसी होते है तथा मेहनती भी होते हैं। ये जातक जीवन में आने वाली चुनौतियों का सामना डटकर करते है। साथ ही ये खुद को परिस्थियों के मुताबिक ढाल लेते है। ये नई चीजें सीखना पसंद करते हैं। साथ इमने सबसे बड़ी खासियत ये होती है कि ये लोग समय के अनुसार खुद को ढाल लेते हैं। ये मल्टीटास्किंग भी होते है।

ख्वाइशें करते हैं पूरी

ये तेज दिमाग और संवाद कुशलता के कारण लोगों की पसंद होते है। और लोग इनकी ओर आकर्षित होते है। इस कारण से मूलांक 5 के लोगों को आसानी से दोस्त बन जाते है। वहीं मूलांक 5 के लोग अपनी सभी ख्वाइशों को पूरा कर लेते है।

ये भी पढ़ें- Yogini Ekadashi 2025: योगिनी एकादशी पर ब्राह्मणों को कराएं भोजन

और खबरें

ताजा खबर