Saturday, July 12, 2025

Nitanshi Goel: ‘मिल गई लापता लेडीज, Cannes में खिला ‘फूल’

Share

Nitanshi Goel Cannes 2025: किरण राव की फिल्म सुपरहिट फिल्म लापता लेडीज में फूल का किरदार नितांशी गोयल ने निभाया था। इस रोल के बाद वह स्टार बन गई थी। साथ ही नितांशी की फैन फालोइंग खूब बढ़ गई है। इस किरदार के निभाने के लिए काफी अवॉर्ड भी मिल चुके हैं। बता दें कि अब वो कान्स फेस्टिवल में अपना जलवा बिखेर रही है।

Cannes 2025 में किया डेब्यू

Cannes फिल्म फेस्टिवल 2025 में नितांशी ने कान्स के रेड कार्पेट पर वॉक किया है। उनके लुक की हर कोई खूब तारीफ कर रहा है। छोटी सी उम्र में उनकी स्माइल और सादगी के लोग दीवाने हो गए हैं।

ब्लैक गाउन में ढाया कहर

नितांशी ने इस मौके पर उन्होंने ब्लैक कलर का ऑफ शोल्डर गाउन पहना है। इस गाउन को जेड की मोनिका और करिश्मा ने डिजाइन किया है। नितांशी को सेलिब्रिटी स्टाइलिस्ट श्रे और ऊर्जा ने स्टाइल किया है। गाउन के साथ उन्होंने चोकर नेकलेस, ईयरिंग्स, रिंग के साथ अपने लुक को कंप्लीट किया।

उनके लुक की हर कोई तारीफ कर रहा है। फैंस को नितांशी का कॉन्फिडेंस बहुत पसंद आ रहा है। फैंस ढेर सारे कॉमेट कर रहे है। फिल्म लापता लेडीज में अपनी एक्टिंग से सभी को इंप्रेस किया है।

ये भी पढ़ें- http://India-Pak War: नेहा सिंह राठौर अपने गाने में अमेरिका को लपेटा, भारत-पाक युद्ध में कहा…

और खबरें

ताजा खबर