Monday, March 16, 2026

Nav Bharat Literacy Program:4.93 लाख से अधिक असाक्षरों ने परीक्षा में लिया भाग

Share

Nav Bharat Literacy Program: ‘उल्लास–नव भारत साक्षरता कार्यक्रम’ के तहत प्रदेशभर में 35 हजार से अधिक केंद्रों पर साक्षरता परीक्षा आयोजित

कारागारों में निरुद्ध कैदियों को भी साक्षरता अभियान से जोड़ा गया

लखनऊ, 15 मार्च 2026

प्रदेश में वयस्क साक्षरता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से संचालित ‘उल्लास–नव भारत साक्षरता कार्यक्रम’ के अंतर्गत द्वितीय चरण की साक्षरता परीक्षा का आयोजन रविवार को प्रदेश के समस्त जनपदों में किया गया। इस दौरान लगभग 35 हजार से अधिक साक्षरता परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा आयोजित की गई, जिसमें बड़ी संख्या में असाक्षर प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया।

इस संबंध में महानिदेशक, स्कूल शिक्षा मोनिका रानी ने बताया कि ‘उल्लास–नव भारत साक्षरता कार्यक्रम’ के अंतर्गत प्रदेश में साक्षरता अभियान को प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि उल्लास पोर्टल पर 14 मार्च 2026 तक शॉर्टलिस्ट किए गए 4,93,516 असाक्षर इस परीक्षा में सम्मिलित हुए हैं।

महानिदेशक ने बताया कि इस अभियान के अंतर्गत केवल सामान्य नागरिक ही नहीं, बल्कि समाज के विभिन्न वर्गों को भी साक्षर बनाने के प्रयास किए जा रहे हैं। इसी क्रम में जिला कारागार कानपुर देहात और फर्रुखाबाद में निरुद्ध असाक्षर कैदियों को भी इस साक्षरता परीक्षा में सम्मिलित कराया गया, ताकि उन्हें भी शिक्षा से जोड़कर मुख्यधारा में लाया जा सके।

ये भी पढ़ें- Election Commission:भारत चुनाव आयोग ने 5 राज्यों/UTs में असेंबली इलेक्शन की तारीखों का ऐलान किया

और खबरें

ताजा खबर