Nag Panchami 2025: नाग पंचमी का पर्व मंगलवार 29 जुलाई को मनाया जाएगा। नाग देवता की पूजा के लिए यह उत्तम दिन है। इस दिन लोहें का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए।
क्यों नहीं करते लोहे का इस्तेमाल
हिन्दु धर्म में नाग पंचमी का त्योहार बेहद महत्वपूर्ण है। जोकि सावन महीने के शुल्क पक्ष की पंचमी तिथि में पड़ता है। इस दिन भगवान शिव और नाग देवता की पूजा का महत्व है। नाग पंचमी का दिन वैसे को पूजा-पाठ, व्रत उपवास आदि समर्पित होता है। सदियों से परमपराओं का पालन किया जा रहा है। वैसे नाग पंचमी के दिन लोहे से बनी चीजों का इस्तेमाल नहीं किया जाता है।
माना जाता है कि नाग पंचमी के दिन लोहा या लोहे से बनी चीजों का इस्तेमाल नहीं किया जाता हैं ये अशुभ माना जाता है। चाकू,कैंची, हथौड़ा, बर्तन आदि। आइए जानते है इसके बारें में…
राहु से जुड़ी चीजों का प्रयोग
शास्त्रों का मुताबिक, लोहे का संबंध राहु ग्रह से होता है। राहु का दुष्प्रभाव बढ़ने से जीवन में समस्याएं भी बढ़ती हैं। राहु ग्रह है जिसे सांप का प्रतीक माना जाता है। नाग पंचमी के दिन नागों की पूजा की जाती है। इसलिए इस दिन लोग राहु ग्रह से जुड़ी चीजों का प्रयोग नहीं करते हैं।
धार्मिक दृष्टि से पवित्र और लोक परंपराओं के मुताबिक ये शांतिप्रिय दिन होता है। इसलिए इस दिन लोग ऐसा कोई काम नहीं करते जिससे जीवन में ग्रहो का दुष्प्रभाव पड़े। इसी कारण इस दिन लोग तवा में रोटी नहीं बनाते क्योंकि तवा लोहे का होता है और उसका संबंध राहु होता है।
बता दें कि राहु के साथ ही लोहे का संबंध शनि से भी होता है। जब राहु शनि के प्रभाव में होता है तो इससे कई तरह की परेशानियां बढ़ती है।
ये भी पढ़ें- Rakshabandhan 2025: कलाई में कितने दिनों तक राखी बांधना शुभ

