Tuesday, March 10, 2026

Myanmar Earthquake: म्यांमार भूंकप से भारी तबाही, भारत ने भेजी मदद

Share

Myanmar Earthquake: म्यांमार में शुक्रवार को 7.7 की तीव्रता से भूकप आया था। भूंकप ने देश में भारी तबाही मचाई है, इस भूंकप से लगभग 1000 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। इस भूंकप ने न केवल तबाही मचाई है, बल्कि कई लोगों को बेसहारा कर दिया। इस भयानक घटना की घंडी में भारत ने एक बार हमेशा की तरह अपना हाथ मदद की ओर से आगे बढ़ाया है।

ऑपरेशन ब्रह्मा शुरू

बता दें कि भारत ने तुरंत म्यांमार की मदद के लिए ऑपरेशन ‘ब्रह्मा शुरू’ कर दिया है। भारत ने बड़े पैमाने पर सहायता पहुंचाई है। इससे एक बात साबित होती है कि भारत अपने अच्छे पड़ोसी देशों के लिए खड़ा है।  

राहत सामग्री में जरूरत का सभी समान उपल्बध

भारत ने भारतीय वायुसेना का सी 130 विमान लगभग 14 टन राहत सामग्री लेकर हिंडन एयरबेस से म्यांमार के यांगून के लिए रवाना हुआ। भारत की ओर से भेजी गई राहत सामग्री में हर वह चीज शामिल है जो इस संकट में म्यांमार के लोगों के लिए तत्काल जरूरी है।

तुर्की में भी भेजी था मदद

वहीं टेंट और स्लीपिंग बैग बेघर हुए लोगों को आश्रय और गर्माहट देने के लिए भेजे गए है। ये सब कुछ ये दिखाता है कि भारत अपने पड़ोसियों और मित्र देशों को फस्र्ट रिस्पॉन्डर के रुप में प्राथमिकता देता है। बिजली की कमी को दूर करने के लिए भारत ने सोलर लैंप और जनरेटर सेट भेजा है, साथ ही कुछ जरूरी दवाई भेजी गई है। जब 2023 में तुर्की में भूंकप आया था उस समय भी भारत ने राहत सामग्री के साथ रेसक्यू टीम भी भेजी थी।  

ये भी पढ़ें- Earthquake Bangkok:म्यांमार और थाईलैंड में भूंकप के तेज झटके, भारी तबाही

और खबरें

ताजा खबर