Wednesday, February 25, 2026

Nagar Nigam Lucknow: जोन-6 में मानकों की धज्जियां उड़ा रहा ठेकेदार; बिना कुटाई और गिट्टी के बिछाई जा रही इंटरलॉकिंग

Share

Nagar Nigam Lucknow: लखनऊ नगर निगम जोन 6 के अंतर्गत रोडसाइड फुटपाथ पर इंटरलॉकिंग का कार्य चल रहा है ठेकेदार द्वारा रोडसाइड की इंटरलॉकिंग लगाने हेतु मिट्टी को खोद कर प्राइवेट प्लाटिंग में डालकर महंगे दामों में बेचा जा रहा है अधिकारियों के निरीक्षण के न होने से ठेकेदार मनमाने तरीके से अपना कार्य कर रहा है मामूली गिट्टी डालकर इंटरलॉकिंग को लग रहा है गिट्टी की कुटाई भी नहीं की जाती कहीं पर गिट्टी डाली जाती है तो कहीं पर नहीं डाली जाती रात्रि में मिट्टी को खोदा जाता है और उसके बाद तुरंत डंफरो द्वारा मिट्टी को भरकर बीच लिया जाता है।

लखनऊ के ठाकुरगंज इलाके में लाल मस्जिद के पास सड़क कार्य में निकली मिट्टी को ठेकेदार की मिली भगत से बेची जा रही महंगे दामों में मोहल्ला क्षेत्र में !

सड़क निर्माण के दौरान निकली उपयोगी मिट्टी को ठेकेदार द्वारा अवैध रूप से बाहर बेचना एक गंभीर मामला है! यह सरकारी नियमों का उल्लंघन है इस भ्रष्टाचारी की सक्षम अधिकारियों द्वारा तत्काल जांच होनी चाहिए।

क्षेत्रीय अधिकारियों के बिना देखरेख के काम चल रहा है इसीलिए भ्रष्टाचार पनप रहा है रोडसाइड की सरकारी मिट्टी निकाली हुई जिसका ठेकेदार दुरुपयोग कर रहा है।

ये भी पढ़ें- BMS News: पेंशन सुरक्षा और कर्मचारी अधिकारों को लेकर भारतीय प्रतिरक्षा मजदूर संघ का राष्ट्रव्यापी प्रदर्शन; प्रधानमंत्री को सौंपा ज्ञापन

और खबरें

ताजा खबर