Uttar Pradesh Nursing Admission 2026: उत्तर प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं में अपना करियर बनाने के इच्छुक युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है। बता दें कि उत्तर-प्रदेश के सरकारी और निजी नर्सिंग कॉलेज में सत्र 2026- 27 के लिए एडमिशन प्रक्रिया आधिकारिक तौर पर शुरू हो गई है। अटल बिहारी वाजपेयी चिकित्सा विश्वविद्यालय (ABVMU) ने कॉमन नर्सिंग एंट्रेंस टेस्ट (CNET) के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है।
अगर आप स्वास्थ्य सेवाओं में अपना बुलंद करियर बनाना चाहते है तो यह आपके लिए शानदार अवसर साबित हो सकता है इस बार भी प्रदेश के प्रतिष्ठि संस्थानो जैसे कि PGI (SGPGI), KGUM, और RMLIMS समेत सभी नर्सिग कॉलेज के प्रवेश इसी एकल परीक्षा के माध्यम से होगा।
क्या है आवेदन की प्रमुख तिथीयां ( Important Dates)
सबसे जरूरी बात ये है कि किसी भी कॉप्टिशन का समय सारणी की जानकारी का आवश्यक है। अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है। कि आवेदन की अंतिम तीथी का इंतजार किए बिना समय पर आवेदन प्रक्रिया पूर्ण करें।
1- आवेदन शुरू होने की पहली तारिख- अप्रैल 2026
2- आवेदन की अंतिम तिथी- 20 मई 2026
3- प्रवेश परीक्षा (CNET) की तिथि 6 जून 2026
4- प्रवेश प्रत्र डालउनलोड करने की तिथी- परीक्षा से एक सप्ताह पूर्व
5- परीक्षा परिणाम की घोषणा- जून के अंतिम सप्ताह में (संभावित)
जानें किन कोर्सेज में मिलेगा प्रवेश?
कौन से कोर्सेज करने के बाद मिलेगा प्रवेश?
अटल बिहारी वाजपेयी चिकित्सा विश्वविद्यालय के माध्यम से आयोजित इस संयुक्त प्रवेश परीक्षा (CNET) के जरिए निम्नलिखित पाठ्यक्रमों में दाखिला दिया जाएगा।
1- B.SC. Nursing (4 year)- इस कोर्स इंटरमीडिएट के बाद किया जाने वाला लोकप्रिय कोर्स है।
2- Post Basic B.Sc. Nursing (2 year)- ये कोर्स इन अभ्यार्थियों के लिए जिन्होंने GNM डिप्लोमा पूरा कर लिया है।
3- Nursre Practitioner in Critical Care (NPCC)- विशिष्ट चिकित्सा देखभाल के लिए पीजी डिप्लोमा स्तर का कोर्स
क्या है शैक्षिणिक योग्यता और पात्रता ( Eligibility Criteria)
प्रवेश परीक्षा में बैठने के लिए विश्वविद्यालय ने कड़े और स्पष्ट मानक निर्धारित किए हैं।
1- B.Sc. Nursing के लिए-
1- शैक्षणिक योग्यता- अभ्यर्थी ने किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड (CBSC/ICSE/UP Board) से 12वीं (Physics, Chemistry, Biology) और अंग्रेजी विषयों के साथ उत्तीर्ण की हो।
2- न्यूनतम अंक- सामान्य और ओबीसी वर्ग के लिए 12वीं में कम से कम 45% अंक होना अनिवार्य है। यानि (SC/ST) के लिए यह सीमा 40% रखी गई है।
3. आयु सीमा- 31 दिसंबर 2026 तक अभ्यार्थी की न्यूनतम आयु 17 साल होनी चाहिए।
Post Basic B.Sc. Nursing के लिए-
अभ्यर्थी ने 12 वीं पास की हो और साथ ही GNM ( General Nursing and Misdwifery) का डिप्लोमा पूरा किया हो।
परिक्षार्थी का राज्य नर्स पंजीकरण परिषद में पंजीकृत होना अनिवार्य है।
3- M.Sc. Nursing के लिए-
प्रवेश लेने के लिए B.Sc. Nursing Post Basic B.Sc. Nursing की डिग्री 55% नंबरों के साथ होनी चाहिए।
न्यूनतम एक वर्ष का कार्य अनुभव ( Work Experience) अनिवार्य है।
क्या है आवेदन प्रकिया का माध्यम
आवेदन प्रकिया को विश्वविद्यालय के द्वारा केवल ऑनलाइन माध्यम से ही स्वीकार किए जाएंगे। किसी भी स्थिती में ऑफलाइन या डाक द्वारा भेजे गए फॉर्म बिल्कुल भी मान्य नहीं होंगे।
कैसे पूरी करें आवेदन प्रक्रिया ( Step-by-Step Guide)
सबसे पहले आधिकारित वेबसाइट (ABVMU की आधिकारिक पोर्टल) पर जाएं।
CNET 2026 Registration लिंक पर ही क्लिक करें।
1-सबसे पहले उसी मोबाइल नंबर और इमेंल का इस्तेंमाल करें और हमेशा इस्तेमाल करते है।
2- पंजीकरकण करने के बाद अपनी व्यक्तिगत जानकारी और शैक्षिणिक विवरण भरें।
3- पासपोर्ट साइज फोटो, हस्ताक्षर और अंगूठे का निशान स्कैन करके अपलोड करें।
4- अंत में, भरे हुए फॉर्म का प्रिंट आउट भविष्य के संदर्भ के लिए सुरक्षित रख लें।
क्या है परिक्षा का स्वरूप
CNET की परीक्षा चुनौतीपूर्ण होती है, इसलिए इसकी तैयारी के लिए परिक्षा पैटर्न को समझना बेहद जरूरी है।
परीक्षा का प्रकार- वस्तुनिष्ठ ( Multiple Choice Questions)
माध्यम- परीक्षा में अंग्रेजी और हिंदी माध्यम में होती है।
सबजेक्ट -B.Sc. Nursing के लिए नर्सिंग 20% से प्रश्न पूछे जाते हैं।
निगेटिव मार्किंग- सबसे खास बात ये है कि कई परिक्षाओं में गलत उत्तर के लिए नंबर काट लिए जाते हैं लेकिन इस परिक्षा में ऐसा नहीं (पूरी जानकारी आधिकारी पोर्टल से प्राप्त करें)
आइए जानते है किन बड़े संस्थानों में मिलेगा दाखिला
यूपी के इस संयुक्त प्रवेश परीक्षा का सबसे अच्छी बात ये है कि सिर्फ एक बार की परीक्षा से आप प्रदेश के टॉप कॉलेज में सीट पा सकते है।
1-SGPGI (संजय गांधी पोस्ट ग्रेजुएट इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज), लखनऊ
2-KGMU( किंग जार्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी), लखनऊ
3- RMLIMS ( डॉ. राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान), लखनऊ
4- UPUMS ( उत्तर प्रदेश आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय), ये सैफई में मौजूद
सरकारी मेडिकल कॉलेज के नर्सिंग विभाग और मान्यता प्राप्त निजी नर्सिंग कॉलेज
काउंसलिंग और सीट कन्फर्म
6 जून को आयोजित होने वाली परीक्षा के बाद यूनीवर्सीटी मेरिट लिस्ट जारी करेगा। सीटों का आवंटन पूरी तरह से मेरिट और आरक्षण नियमों के आधार पर ही होगा।
अगर आप सफल होते है तो ऑनलाइन काउंसलिंग प्रकिया में भाग लेना पड़ेगा।
काउंसलिंग के दौरान आपको अपनी पसंद के कॉलेजों का विकल्प भरना रहेगा।
दस्तावेज प्रमाण के बाद आपको संबंधित कॉलेज में रिपोर्ट करना होगा।
परिक्षा के लिए विशेष सुझाव
सबसे पहले NCERT पर फोकस करें बीएससी नर्सिंग के लिए 11वीं और 12वीं की NCERT की किताबें आधार हैं।
नर्सिंग एप्टीट्यूट इस विषय को अधिक गंभीरका से पड़ें, क्योंकि यह रैंक सुधारने में बड़ी भूमिका निभाता है।
इस परिक्षा में लगभग 200 प्रश्न होते है जिन्हें हल करने के लिए समय सीमा निर्धारित होती है. इसका भरपूर अभ्यास करें।
सामान्य ज्ञान के खंड के लिए पिछले 6 महीने की प्रमुख घटनाओं पर अधिक ध्यान दें।
निष्कर्ष
उत्तर प्रदेश में नर्सिंग एक सम्मानजनक और सुरक्षित करियर विकल्प के रूप में उभरा है। सभी सरकारी अस्पतालों में स्टाफ नर्स और नर्सिंग ऑफिसर के पदों पर भारी भर्तियों निकल रही हैं,
अगर आप भी सेवा भाव के साथ एक बेहतरीन प्रोफेशनल लाइफ चाहते हैं, तो 20 मई से पहले अपना आवेदन सुनिश्चित करें। जिसके लिए इन कोर्सेज का होना बेहद अनिवार्य है।
सबसे ज्यादा याद रखने वाली बात ये है कि 6 जून को है, आपके पास तैयारी के लिए अब बिल्कुल सीमित समय है। अपनी मेहनत लगन के साथ ही इस प्रवेश परिक्षा को पास करना होगा।
और अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी किसी भी तकनीकी सहायता के लिए अटल बिहारी वाजपेयी चिकित्सा विश्वविद्यालय की हेल्पलाइन नंबर या ईमेल के जरिए संपर्क साध सकते है।
