Wednesday, February 25, 2026

Mayawati: बीएसपी सुप्रीमो मायावती ने बैठक में पार्टी के नेताओं को कहां

Share

Mayawati: लखनऊ में बीएसपी प्रमुख मायावती द्वारा उत्तर प्रदेश स्टेट यूनिट के स्टेट, मण्डल, जिला व विधानसभा आदि स्तर तक के सभी छोटे-बड़े पदाधिकारियों की विशेष बैठक में आगामी यूपी विधानसभा आमचुनाव के सम्बंध में गहन विचार-विमर्श।

वैसे तो पार्टी के लोग, विरोधी पार्टियों के साम, दाम, दण्ड, भेद आदि हथकण्डों तथा कुछ स्वार्थी दलित संगठनों आदि के घिनौने षडयंत्रों का डट कर मुकाबला करते हुये पूरे जी-जान से पार्टी संगठन को मज़बूत बनाने के मिशनरी कार्य में लगे हैं, किन्तु चुनावी तैयारियों को ध्यान में रखकर संगठन में ज़रूरी फेरबदल- मायावती

वैसे तो बीजेपी सरकार से, कुछ मुट्ठीभर उन लोगों को छोड़कर जिनके स्वार्थ की पूर्ति हर प्रकार से हो रही है, समाज के हर वर्ग के लोग काफी ज्यादा दुखी व त्रस्त हैं, किन्तु ख़ासकर ब्राह्मण समाज अपनी उपेक्षा, असुरक्षा व असम्मान आदि के विरुद्ध काफी मुखर है और जिसकी चर्चा देश भर में है, जबकि बीएसपी ने सर्वसमाज के साथ-साथ उन्हें भी पूरा-पूरा आदर-सम्मान, पद व न्याय दिया- मायावती

उत्तर प्रदेश के लोगों को अपने अच्छे दिन हेतु बेहतर सड़क, बिजली, पानी, ट्रैफिक, शिक्षा, अस्पताल अर्थात् रोजगार सहित समतामूलक विकास की सख़्त ज़रूरत है- मायावती

एसआईआर में सरकार आमजन को वोटर बनने में सहानुभूतिपूर्वक सहयोग करें- मायावती

साथ ही, संसद का वर्तमान बजट सत्र भी सरकार व विपक्ष के बीच ज़बरदस्त राजनीति व टकराव के कारण काफी हंगामेदार तथा स्थगन, निलम्बन व बायकाट आदि से ग्रस्त- मायावती

जबकि संसद में सवाल-जवाब के साथ सभी को अपनी बात रखने का पूरा मौका मिलना चाहिये तो यह बेहतर होगा ताकि तथ्यों के आधार पर जनता खुद सही-गलत का ऑकलन कर सके- मायावती

हालाँकि इस बैठक से पहले मीडिया को भी सम्बोधित किया गया है, जिसके मूल अंश अन्त में दिये गये है- मायावती

ये भी पढ़ें- Mayawati: 2027 चुनाव को लेकर मायावती की बड़ी बैठक

और खबरें

ताजा खबर