Tuesday, August 5, 2025

Mansoon: बारिश में क्यों नहीं खाएं हरी सब्जियां, नुकसान जानकर हो जाएंगे हैरान

Share

Mansoon: बारिश का मौसम हर माइने में अच्छा रहता हैं। लेकिन बारिश का मौसम कई खतरनाक बिमारियों को लेकर भी आता है। खासकर तब जब बात खाने पीने से रिलेटेड हो। इस मौसम में जरा सी लापरवाही भी पेट से जुड़ी गंभीर समस्याएं खड़ी कर सकती है।

कई बार इस मौसम में एक्सपर्ट्स खाने पीनें सलाह देते है। हरी पत्तेदार सब्जियां भी उन्हीं में शामिल है। ऐसे में आइए आज हम आपको बताते हैं कि मानसून में हरी सब्जियां क्यों नहीं खानी चाहिए और उनसे किस प्रकार का खतरा हो सकता हैं।

क्यों होता है मानसून में अधिक खतरा

बारिश के मौसम में हवा में नमी बढ़ जाती है और नमी के कारण फंगस बेहद जल्दी लगती है, इसके साथ ही छोटे-छोटे किटाणुओं को पैदा करता है जो हरी सब्जियों में देखने को मिल जाती है जैसे पालक, सरसों, चोलाई, धनिया ये सब्जियां जमीन के पास होती है और नमी को सोख लेती है। हरी सब्जियां जितनी हेल्दी लगती है असल मे उतने ही खतरनाक हो सकती है।

कितना मुश्किल है सब्जियों को बनाना

मानसून में पत्तेदार सब्जियों को साफ करना और भी मुश्किल हो जाता है। ये सब्जियां मिट्टी कीड़े और लार्वा जैसे तत्व पत्तों में इस कदर छुप जाते है कि इन्हे पानी से निकालना बेहद मुश्किल हो जाता है। साथ ही मानसून में शरीर की पाचन क्षमता सामान्य से थोड़ी कमजोर हो जाती है।

किन सब्जियों को दे प्राथमिकता

इस मौसम में कीड़े ज्यादा होते हैं। इसलिए किसान फसलों में ज्यादा कीटनाशकों का इस्तेमाल करते हैं। ऐसे मौसम में लौकी तोरई और टिंडा जैसे सब्जियां खा सकते हैं, अगर पेट में किसी तरह की परेशानियां है तो मूंग दाल की खिचड़ी भी खा सकते है। सीजन में आने वाले फल भी खा सकते हैं। जितना हो सकें उबला हुआ खाना खाएं।

हरी सब्जियां खाने में बरते सवधानियां

आपको किसी डॉक्टर ने सलाह दी है पत्तेदार सब्जियों को खाने के लिए तो कुछ सावधानियां बरते जैसे ज्यादा गरम पानी में अच्छें से धो सकते हैं। उसके साथ नमक के पानी में भिगोएं। इन्हें ज्यादा देर तर पकाएं, अगर ये कच्ची रह जाएगी तो गंभीर बिमारी हो सकती है।

ये भी पढ़ें- pregnancy: गर्भावस्था में सोने का तरीका सही रखें, नहीं तो हो सकती है बड़ी परेशानी

और खबरें

ताजा खबर