Manipura chakra: क्या आपने कभी सोचा है कि आत्मविश्वास, साहस और सफलता का असली पावरहाउस कहाँ छिपा है? यह है नाभि के ऊपर स्थित मणिपुर चक्र, जो आपकी इच्छाशक्ति को आग की तरह प्रज्वलित करता है। जब यह जागृत होता है, तो जीवन में ताक़त, निर्णय क्षमता और जीत की चमक भर देता है।
मणिपुर चक्र क्या है ?
सोलर पैलेक्स चक्र को हिंदी में मणिपुरा चक्र के नाम से जाना जाता है, यह चक्र नाभि के 2 इंच नीच स्थित होता है। इस चक्र का रंग पीला होता है और बीज मंत्र RAM “रं” होता है। यह इंसान की विल पावर, कॉन्फिडेंस और इगो को दर्शाता है। इसका तत्व अग्नि है।

जब यह चक्र संतुलित (Balanced)रहता है तब इंसान में आत्मविश्वास(कॉन्फिडेंस)और इच्छाशक्ति (Willpower)दोनों को बढ़ता है। साथ ही यह चक्र हमारे सभी सेल्फबडाउंट्स(self-doubts) को खत्म कर लाइफ के सभी कोटेशनियों से निकलने के लिए strength देता है। यह हमारे खाने को पचाने के साथ-साथ इमोशंस को भी प्रोसेस करता है।
और जब यह चक्र असंतुलित(Unbalanced) होता तब इंसान में कॉन्फिडेन की कमी , आलस और पेट से संबधी परेशानी रहती है। जायदा गुस्सा और इगो जिसमें होता है इसका मतलब उसका मणिपुर चक्र कुछ जायदा ही सक्रिय है।
मणिपुरा चक्र को संतुलित करने के उपाय
योग आसन (Yoga Poses)
नावासन (Boat Pose),प्लैंक पोज (Phalakasana),धनुरासन (Bow Pose), सूर्य नमस्कार (Sun Salutation)
खान-पान (Food)
पीले रंग के फल-सब्ज़ियाँ जैसे केला, अनानास, पीली शिमला मिर्च। हल्दी और अदरक जैसी गर्माहट देने वाली चीज़ें।

और क्या करें (Lifestyle Tips)
सुबह-सुबह सूरज की रोशनी लें। पेट पर ध्यान केंद्रित करते हुए डीप ब्रीदिंग करें। पीले रंग को जीवन में शामिल करें (कपड़ों या सजावट में)। रत्नों में सिट्रीन (Citrine), एम्बर (Amber), टोपाज़ (Topaz) पहन सकते हैं।

सकारात्मक वाक्य (Affirmation)
मणिपुर चक्र को सक्रिय करने के लिए रोज़ यह वाक्य दोहराएँ: “मैं आत्मविश्वासी हूँ, मेरी शक्ति मेरे साथ है और मैं अपने लक्ष्यों को पूरा कर सकता/सकती हूँ।” (I am confident, my power is within me, and I achieve my goals.)
यह भी पढ़ें: Sacral chakra: खुशहाल रिश्तों और आनंदमयी जीवन का राज़ – स्वाधिष्ठान चक्र

