Mahindra Company: महेन्द्रा कंपनी को अपनी #थार गाड़ी की ‘मैन्युफ़ैक्चरिंग डिफेक्ट’ के बारे में एक शोध करवाना चाहिए। कुछ तो गड़बड़ जरूर है, वर्ना कोई भी चिमिरफी इसमें सवार होते ही अपने को सिकंदर कैसे समझने लगता है!!
ताजा वीडियो लखनऊ का बताया जा रहा है जहाँ थार सवार ‘हीरो’ पहले पुलिस बैरिकेडिंग को गिराते हैं, फिर अपने स्टंट की रील बनाकर सोशल मीडिया पर परोस देते हैं। लखनऊ पुलिस कब तक इनका इलाज करती रहेगी। इस लाइलाज बीमारी की जड़ पर चोट तो आनन्द महिन्द्रा जी आप ही कर सकते हैं।
