Thursday, March 12, 2026

Maharajganj News: निचलौल में सचिवों का शांतिपूर्ण धरना, ऑनलाइन काम के बढ़ते दबाव पर नाराजगी

Share

Maharajganj News: निचलौल ब्लॉक के ग्राम पंचायत और ग्राम विकास अधिकारियों ने शुक्रवार को बीडीओ कार्यालय के सामने शांतिपूर्ण धरना दिया। अधिकारियों का कहना है कि उन्हें जरूरत से ज्यादा ऑनलाइन काम दिया जा रहा है, जिससे उनकी रोजमर्रा की जिम्मेदारियां प्रभावित हो रही हैं।

धरने के दौरान अधिकारियों ने खंड विकास अधिकारी को ज्ञापन देकर बताया कि लगातार बढ़ते ऑनलाइन दबाव से काम करना मुश्किल हो रहा है। उन्होंने मांग की कि गैर-विभागीय और अतिरिक्त ऑनलाइन कार्य तुरंत रोके जाएँ।

आज से सभी सचिव सरकारी वॉट्सऐप ग्रुप छोड़ रहे हैं, ताकि अनावश्यक डिजिटल दबाव कम हो सके। समिति ने बताया कि 10 दिसंबर से सचिव अपने निजी वाहन सरकारी काम में उपयोग नहीं करेंगे। वहीं 15 दिसंबर से सभी इंटरनेट डोंगल ब्लॉक कार्यालय में जमा कर दिए जाएंगे।

अधिकारियों का कहना है कि उनका आंदोलन पूरी तरह शांतिपूर्ण है और वे केवल अपने अधिकारों और सम्मान की रक्षा के लिए यह कदम उठा रहे हैं। यदि मांगें पूरी नहीं हुईं, तो आंदोलन आगे और तेज किया जाएगा।

ये भी पढ़ें- UP News: योगी सरकार ने अवैध दवाओं पर बड़ा एक्शन, कोडीन के गलत इस्तेमाल करने वाले फर्मों के खिलाफ FIR दर्ज

और खबरें

ताजा खबर