Tuesday, February 24, 2026

Maharajganj News: अब गांवों में ही आंखों के मरीजों का होगा मुफ्त इलाज

Share

Maharajganj News: महारा जिले के गांवों में रहने वाले लोगों को अब आंखों की बीमारी का इलाज कराने के लिए शहर नहीं जाना पड़ेगा। स्वास्थ्य विभाग ने एक नई व्यवस्था शुरू की है। इसके तहत हर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (PHC) पर आंखों के मरीजों को निःशुल्क जांच और इलाज की सुविधा मिलेगी। यह सेवा अगले हफ्ते से शुरू हो जाएगी।

बढ़ते रोगियों को देखते हुए फैसला

जिले में आंखों की बीमारियां जैसे मोतियाबिंद, ग्लूकोमा और इंफेक्शन के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। समय पर इलाज न मिलने से कई लोगों की आंखों की रोशनी कमजोर हो रही है या पूरी तरह चली जाती है। खासकर गांवों में रहने वाले मरीजों को इलाज के लिए शहर आना पड़ता था, जिससे समय और पैसे दोनों खर्च होते थे।

ये भी पढ़ें- Bigg Boss 19: इस वीकेंड के वार पर बिग बाॅस बनेगा कोट रूम, नहीं होगें सलमान खान?

क्या मिलेगी सुविधा?

नई योजना के तहत हर पीएचसी पर हफ्ते में एक दिन नेत्र विशेषज्ञ डॉक्टर बैठेंगे। उस दिन मरीजों को यह सुविधाएं मिलेंगी –

आंखों की फ्री जांच

दवाएं और चश्मा उपलब्ध कराए जाएंगे
जरूरत पड़ने पर अन्य इलाज किया जाएगा
गंभीर मरीजों को जिला अस्पताल या मेडिकल कॉलेज भेजा जाएगा

मरीजों को बड़ी राहत

गांवों के लोगों ने इस कदम का स्वागत किया है। उनका कहना है कि अब उन्हें छोटी-छोटी समस्याओं के लिए शहर नहीं जाना पड़ेगा। गांव में ही डॉक्टर और सुविधा मिलने से मरीजों को समय पर इलाज मिल पाएगा और उनकी परेशानी कम होगी।

ये भी पढ़ें- operation majnu: किशोरी से छेड़खानी करने वाले आरोपी जेल भेजे गए

और खबरें

ताजा खबर